फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CHSL Admit Card 2020 Released at ssc.nic.in download SSC CHSL Skill Test Hall Ticket

SSC CHSL Admit Card: एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, एक तारीख को होगा फाइनल राउंड

Wed, 22 Jun 2022 03:53 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 22 Jun 2022 03:53 PM IST
सार

SSC CHSL Admit Card 2020 सीएचएसएल स्किल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार अब एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के लिए, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाना होगा। 

विज्ञापन
SSC CHSL Admit Card 2020 Released at ssc.nic.in download SSC CHSL Skill Test Hall Ticket
SSC CHSL Admit Card Out - फोटो : Social Media

विस्तार

SSC CHSL Admit Card Out: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (CHSL) (10+2वीं) या एसएससी सीएचएसएल 2020 परीक्षा के एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। सीएचएसएल स्किल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार अब एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के लिए, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाना होगा। 

विज्ञापन

एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड एक जुलाई, 2022 को होने वाले अंतिम राउंड यानी स्किल टेस्ट के लिए है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि केवल वे ही जिन्होंने पिछले राउंड को क्लियर किया है और उनमें योग्यता हासिल की है, उन्हें ही इस स्किल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। उम्मीदवारों को अपने सीएचएसएल स्किल टेस्ट के लिए परीक्षा स्थल और समय की जांच करनी चाहिए। ये विवरण ऑनलाइन एसएससी सीएचएसएल स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होंगे। कृपया इस दस्तावेज को परीक्षा स्थल पर ले जाएं क्योंकि इसके बिना आपको परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस कौशल परीक्षा के लिए भी, उम्मीदवार पहले अपने एसएससी सीएचएसएल परिणाम की जांच कर सकते हैं कि उन्होंने कौशल परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त की है या नहीं, और फिर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। वे इस कॉल लेटर को डाउनलोड करने के लिए चरण-दर-चरण प्रक्रिया और नीचे दिए गए सीधे लिंक का भी अनुसरण कर सकते हैं।

विज्ञापन

SSC CHSL Admit Card: कैसे करें डाउनलोड?

  1. उम्मीदवारों को सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाना होगा।
  2. होम पेज पर, एडमिट कार्ड टैब पर जाएं और उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, 'स्टेटस/डाउनलोड कॉल लेटर फॉर कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (10+2) एग्जामिनेशन- 2020 स्किल टेस्ट।'  
  3. इसके बाद अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  4. आपका SSC CHSL स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed