SSC CHSL 2023 Registration: एसएससी सीएचएसएल के लिए आवेदन शुरू, 1600 पदों पर मिलेगी नौकरी
SSC CHSL 2023: कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से एसएससी कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। जो उम्मीदवार एसएससी सीएचएसएल 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर अप्लाई कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC CHSL 2023 Registration Begins: कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से एसएससी कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL 2023) के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। जो उम्मीदवार एसएससी सीएचएसएल 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर अप्लाई कर सकते हैं।
SSC CHSLपदों की संख्या
कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक 1600 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इसमें लोअर डिवीजन क्लर्क, जूनियर सचिवालय सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद शामिल हैं।
SSC CHSL आयु-सीमा
एसएससी सीएचएसएल के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा 01-08-2023 के अनुसार तय की गई है। जिसके तहत उम्मीदवारों की आयु18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही ऊपरी आयु सीमा में उम्मीदवारों को भारत सरकार के मौजूदा नियम के अनुसार छूट दी जाएगी।
SSC CHSL आवेदन शुल्क
एसएससी सीएचएसएल के लिए आवेदन कर रहे सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। हालांकि, महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) और पूर्व सैनिकों (ईएसएम) जो आरक्षण के लिए पात्र हैं, उन्हें शुल्क भुगतान से छूट दी जाएगी। ऑनलाइन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 10 जून 2023 तक है। अगर आप ऑफलाइन फीस जमा करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए 11 जून तक आपको बैंक से चालान जेनरेट करवाना होगा। इसके बाद आपके पास 12 जून तक समय मिलेगा। एक बार भुगतान हो जाने के बाद वापस नहीं किया जाएगा।
SSC CHSL आवेदन पत्र संशोधन
एसएससी सीएचएसएल आवेदन पत्र और फीस जमा करने के बाद एसएससी 14 जून से 15 जून 2023 तक उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र और फीस भुगतान में हुई किसी भी गलती को सुधारने का एक मौका देगा। इस दौरान उम्मीदवारों के पास 11 बजे रात तक समय रहेगा।SSC CHSL शैक्षणिक योग्यता
एसएससी सीएचएसएल के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से कम से कम 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
इस वर्ष, SSC CHSL 2022 परीक्षा टियर 1 के लिए, 32 लाख के करीब छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से केवल 13 लाख ही उपस्थित हुए थे। परीक्षा 9 मार्च, 2023 से 21 मार्च, 2023 तक आयोजित की गई थी। एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 2023 टियर 1 अगस्त के महीने में आयोजित की जाएगी। यह सीबीटी मोड आधारित परीक्षा होगी। जबकि टियर 2 परीक्षा का कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा।
SSC CHSL वेतनमान
-
लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) जूनियर सचिवालय सहायक (JSA) के पद पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन स्तर -2 के तहत 19,900 से 63,200 रुपये का वेतन मिलेगा।
-
डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-4 के तहत 25,500 से 81,100 रुपये और लेवल-5 के तहत 29,200 से 92,300 रुपये तक वेतन मिलेगा
-
डाटा एंट्री ऑपरेटर, ग्रेड 'ए' के पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 4 के तहत 25,500 से 81,100 रुपये का वेतन मिलेगा।
SSC CHSL ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले एसएससी की वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
-
होम पेज पर अप्लाई नाउ' लिंक पर क्लिक करें और फिर 'सीएचएसएल' लिंक पर क्लिक करें।
-
अपने आवश्यक क्रेडेंशियल्स दर्ज करें और लॉग इन करें।
-
सभी विवरण भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-
अब अंतिम आवेदन जमा करें, सेव कर डाउनलोड करें।