फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CHSL 2022: Know when SSC CHSL Tier - 1 will be held, this is the syllabus for both the tiers-safalta

SSC CHSL 2022 : जानिए कब आयोजित होगा सीएचएसएल Tier - 1, दोनों टियर का ये है सिलेबस

Mon, 14 Nov 2022 02:56 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Mon, 14 Nov 2022 02:56 PM IST
सार

SSC ने सीएचएसएल परीक्षा नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए नोटिस जारी कर आवेदन प्रक्रिया के देरी से शुरू होने की सूचना दी है। अब एसएससी सीएचएसएल का नोटिफिकेशन दिसम्बर के पहले हफ्ते में जारी करेगा। जिसके बाद जनवरी 2023 तक आवेदन प्रक्रिया जारी रहेगी। 

विज्ञापन
SSC CHSL 2022: Know when SSC CHSL Tier - 1 will be held, this is the syllabus for both the tiers-safalta
एसएससी सीएचएसएल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल(CHSL) परीक्षा के द्वारा केंद्र सरकार के पीए-एसए, डीईओ, एलडीसी, जेएसए जैसे खाली पदों भरा जाता है। जिसके लिए पहले 5 नवम्बर से आवेदन प्रक्रिया शुरू होनी थी। लेकिन अब 6 दिसम्बर से यह आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। क्योंकि आयोग ने एक नोटिस जारी कर सूचित किया कि एसएससी सीएचएसएल का नोटिफिकेशन 6 दिसम्बर को जारी किया जाएगा। जिसके बाद शुरू होने वाली आवेदन प्रक्रिया जनवरी 2023 तक इसकी चलेगी। मार्च 2023 में पहले टियर की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। अगर आप भी एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 2022 के जरिए सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं तो सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए SSC CHSL Batch : Join Now का हिस्सा बन सकते हैं। यहां सफलता की अनुभवी फैकल्टी एसएससी सीएचएसएल की बेहतर व पक्की तैयारी करा रही है। इस बैच के कई छात्र पूर्व में सीएचएसएल के जरिए सरकारी नौकरी ज्वाइन कर चुके हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
एसएससी सीएचएसएल ई बुक्स 
एसएससी सीएचएसएल मॉक टेस्ट
एसएससी सीएचएसएल पिछले प्रश्न पत्र 

एसएससी सीएचएसएल Tier-1 सिलेबस और परीक्षा प्रक्रिया 

SSC CHSL Tier-1 में रीजनिंग, क्वांटीटेटिव एप्टीट्यूड, जनरल अवेयरनेस, अंग्रेजी भाषा से सवाल पूछे जाते हैं। यह परीक्षा कम्प्य़ूटर मोड में आयोजित की जाएगी। एसएससी सीएचएसएल टियर-1 के लिए मात्र 100 रुपए में अभ्यर्थी पंजीकरण करा सकते हैं। अभ्यर्थियों को टियर-1 परीक्षा के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा। जिसमें 100 सवाल होंगे। इस परीक्षा में हर गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक भी काटा जाएगा। 

विज्ञापन

SSC CHSL Tier-2 सिलेबस व परीक्षा प्रक्रिया  

एसएससी के टियर-1 में सफल अभ्यर्थी एसएससी सीएचएसएल के टियर-2 के लिए क्वालीफाई करेंगे। टियर 2 में अभ्यर्थियों से निबंध लेखन और पत्र लेखन करवाया जाएगा। ये परीक्षा भी 100 अंकों की होगी। जिसमें एक निबंध के शब्द कम से कम 200 और एक पत्र कम से कम 150 शब्दों में लिखना होगा। इस परीक्षा के लिए छात्रों को दो घंटे का समय दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP लेखपाल, SBI क्लर्क, SBI पीओ, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed