SSC CHSL 2022: जानिए कब से शुरू होंगे आवेदन, क्या रहती है कटऑफ और चयन प्रक्रिया
सार: एसएससी सीएचएसएल परीक्षा नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। एसएससी द्वारा 5 नवम्बर 2022 को सीएचएसएल परीक्षा नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इस नोटिफिकेशन के साथ ही एसएससी सीएचएसएल के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरूआत हो जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग(SSC) द्वारा कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल(CHSL) भर्ती 2022 का जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। एसएससी के एग्जाम कैलेंडर की माने तो 5 नवम्बर से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। उम्मीदवार सीएचएसएल के लिए 4 दिसम्बर 2022 तक आवेदन कर सकेंगे। SSC CHSL परीक्षा के लिए हर वर्ष लाखों अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। मई - जून 2022 में आयोजित हुई 2021 की टियर 1 परीक्षा में 15 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। परीक्षा में प्रतिस्पर्धा के स्तर को देखते हुए अभी से अभ्यर्थियों ने एसएससी सीएचएसएल की तैयारी शुरू कर दी है। क्योंकि फरवरी - मार्च 2023 में इस परीक्षा का आय़ोजन किया जाना है। अगर आप भी एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे हैं वह देश की जानी मानी ऐडटेक कंपनी सफलता डॉट कॉम के SSC CHSL Online Video Course - Join Now से जुड़ सकते हैं। यहां अभ्यर्थियों को सफलता की अनुभवी टीम द्वारा सीएचएसएल परीक्षा की पूरी व कम्प्लीट तैयारी कराई जाएगी।
ये भी पढ़ें
एसएससी सीएचएसएल ई बुक्स
एसएससी सीएचएसएल मॉक टेस्ट
एसएससी सीएचएसएल सिलेबस
ये रहेगी कटऑफ
SSC CHSL के पूर्व एग्जामों में कटऑफ की बात करें तो साल 2022 में आयोजित किए गए टियर 1 की सामान्य कैटेगरी कट ऑफ 140 गई थी। वहीं साल 2021 में आयोजित की गई टियर 1 के ही सामान्य कैटेरगी के लिए यही कटऑफ 141+ रही है। 2021 में ही आयोजित टियर 2 की कट ऑफ देखें तो यह 209 पार गई थी। वहीं 2019 में आयोजित टियर 1 के लिए सामान्य कैटेगरी की कटऑफ 159 तक पहुंची थी। 2019 में आयोजित टियर 2 में सामान्य कैटेगरी की कटऑफ 222 रही थी। इससे ये अनुमान लगाया जा सकता है। कि साल 2022 के सितम्बर में आयोजित हुई टियर 2 परीक्षा की कटऑफ भी 210 पार जाएगी वहीं भविष्य में आयोजित होने जा रही एसएससी सीएचएसएल परीक्षा में टियर-1 की कटऑफ 150 पार जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसलिए उम्मीदवार को कड़ी तैयारी से गुजरना होगा।
क्या होगी चयन प्रक्रिया :
SSC CHSL भर्ती 2022 में हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों को चयनित होने के लिए 3 चरण की परीक्षाओं से गुजरना होगा। अभ्यर्थियों को सबसे पहले टियर 1 की परीक्षा में कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में हिस्सा लेना होगा। टियर 1 में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को टियर 2 (डिस्क्रिप्टिव पेपर) में हिस्सा लेने के लिए बुलाया जाएगा और फिर आखिरी चरण यानी टियर 3 की परीक्षा में अभ्यर्थियों को स्किल टेस्ट / टाइपिंग टेस्टमें हिस्सा लेना होगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप SSC की किसी भर्ती या रेलवे ग्रुप D, यूपी लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो इनकी पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्सों से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। इन कोर्सेस से जुड़ कर कई अभ्यर्थियों ने पहली ही बार में प्रतियोगी परीक्षाओं को क्रैक किया है और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार किया है। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए Safalta App और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।