फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CHSL 2022: Commission will issue CHSL notification in the first week of December, these documents-safalta

SSC CHSL 2022 : आयोग दिसम्बर के पहले हफ्ते में जारी करेगा सीएचएसएल नोटिफिकेशन, इन दस्तावेजों को रखें तैयार

Fri, 25 Nov 2022 12:07 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Fri, 25 Nov 2022 12:07 PM IST
सार

SSC CHSL 2022 के लिए दिसम्बर में आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस वर्ष सीएचएसएल परीक्षा के लिए तकरीबन 30 लाख आवेदन आने की उम्मीद है। क्योंकि 2017 में 63 लाख, 2018 में 29 लाख, 2019 में 25 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसलिए ये माना जा रहा है कि सीएचएसएल परीक्षा में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
SSC CHSL 2022: Commission will issue CHSL notification in the first week of December, these documents-safalta
एसएससी सीएचएसएल 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा के लिए 6 दिसम्बर 2022 को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। पूर्व में यह नोटिफिकेशन 5 नवम्बर को आना था। इसके जारी होने की तिथि से ठीक पहले एसएससी ने इस नोटिफिकेशन के नवम्बर में जारी न करने की जानकारी दी। हालांकि इस सूचना से एसएससी सीएचएसएल की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को एक माह का अतिरिक्त मौका मिल गया। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने जा रहे अभ्यर्थियों को अपने दस्तावेज तैयार रखने होंगे। ताकि नोटिफिकेशन के साथ ही शुरू हो रही आवेदन प्रक्रिया में उन्हें जल्द आवेदन करने का मौका मिल सके। जल्दी आवेदन से मनमाना परीक्षा शहर भी अभ्यर्थियों को मिल सकता है। बीते वर्ष एसएससी ने 4893 पदों के लिए सीएचएसएल परीक्षा आयोजित की थी। इस वर्ष रिक्त पदों की संख्या की घोषणा नहीं की गई है लेकिन ये अनुमानत: करीब 5 हजार हो सकती है। इस वर्ष सीएचएसएल परीक्षा के लिए तकरीबन 30 लाख आवेदन आने की उम्मीद है। क्योंकि 2017 में 63 लाख, 2018 में 29 लाख, 2019 में 25 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसलिए ये माना जा रहा है कि सीएचएसएल परीक्षा में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। अगर आप भी सीएचएसएल परीक्षा 2022 की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता डॉट कॉम की SSC CHSL Free E Book : Download Now की सहायता ले सकते हैं।  

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
एसएससी सीएचएसएल सिलेबस 
एसएससी सीएचएसएल सैलरी 
एसएससी सीएचएसएल मॉक टेस्ट 
एसएससी सीएचएसएल पिछले प्रश्न पत्र 

ये दस्तावेज रखें तैयार

  • वैलिड आईडी प्रूफ-आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • आवेदन शुल्क जमा करने के लिए डेबिट-क्रेडिट कार्ड 
  • 10वीं-12वीं कक्षा की मार्कशीट 
  • ताजा पासपोर्ट फोटो ग्रॉफ 
  • अभ्यर्थी के सिग्नेचर  

जिन पदों पर मिलेगी नियुक्ति

  1. लोअर डिवीजन क्लर्क
  2. जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट
  3. पोस्टल असिस्टेंट 
  4. शॉर्टिंग असिस्टेंट
  5. डाटा एंट्री आपरेटर 

आवेदन की ये है उम्र सीमा 

जो अभ्यर्थी एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं उनकी आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

इतना लगेगा आवेदन शुल्क 

एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 2022 के लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क अभ्यर्थियों से लिया जाएगा। हालांकि महिला अभ्यर्थियों, शेड्यूल कास्ट, शेड्यूल ट्राइब, फिजिकली चैलेंज्ड और पूर्व सैनिक कैटेगरी अभ्यर्थियों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। 

विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न 

एसएससी सीएचएसएल टियर-1 एक डिस्क्रिप्टिव पेपर होगा। जिसके बाद स्किल टेस्ट और टाइपिंग टेस्ट लिया जाएगा। कम्प्यूटर आधारित परीक्षा में हर सही सवाल के लिए अभ्यर्थी को 2 अंक मिलेंगे वहीं हर गलत आंसर के लिए 0.5 अंक काट लिया जाएगा। जो अभ्यर्थी टियर-1 क्लीयर कर लेंगे उन्हें टियर-2 परीक्षा पेन पेपर मोड में देनी होगी। टियर 2 परीक्षा 100 अंकों की होगी। जिसके लिए अभ्यर्थियों को एक घंटे का समय दिया जाएगा। एसससी सीएचएसएल परीक्षा से जुड़ी ताजा जानकारियों के लिए अभ्यर्थी को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट लगातार विजिट करनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय SBI क्लर्क, SBI पीओ, SSC CGL, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed