फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CGL Tier II Exam Schedule modified; MTS and Constable GD Exam Dates out at ssc.gov.in; Check here

SSC Exam: सीजीएल टियर-2 के शेड्यूल में बदलाव, एमटीएस और कांस्टेबल जीडी की परीक्षा तिथियां भी जारी; देखें नोटिस

Fri, 02 Jan 2026 06:29 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 02 Jan 2026 06:29 PM IST
सार

SSC CGL Tier II Exam Date: कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल टियर-2 परीक्षा के कार्यक्रम में संशोधन किया है। इसके साथ ही एसएससी ने एमटीएस और कांस्टेबल जीडी भर्ती की परीक्षा तिथि भी घोषित कर दी है। सभी तिथियां नीचे बताई गई हैं।
 

विज्ञापन
SSC CGL Tier II Exam Schedule modified; MTS and Constable GD Exam Dates out at ssc.gov.in; Check here
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : Official Website- ssc.gov.in

विस्तार

SSC CGL Tier II, MTS Constable GD Exam Dates Out: कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल टियर-2, एमटीएस और कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षाओं से जुड़े दो अहम नोटिस जारी किए हैं। आयोग ने सीजीएल टियर-2 परीक्षा के कार्यक्रम में संशोधन किया है। दोनों नोटिस आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर और नीचे भी उपलब्ध हैं। संबंधित उम्मीदवारों को ये नोटिस अवश्य देखने चाहिए।

विज्ञापन

SSC MTS 2025 Exam Date: 4 फरवरी से होगी एसएससी एमटीएस परीक्षा

एसएससी मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 4 फरवरी से किया जाएगा। उम्मीदवारों के लिए सेल्फ स्लॉटिंग सुविधा 15 जनवरी से शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

SSC Constable GD Exam Date: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 23 फरवरी से होगी

कर्मचारी चयन आयोग ने बताया है कि कांस्टेबल (जीडी) 2026 भर्ती परीक्षा 23 फरवरी से आयोजित की जाएगी। यह भर्ती केंद्रीय सशस्त्र बलों और एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी) और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।
 

परीक्षा का नाम परीक्षा शुरू सेल्फ स्लॉटिंग शुरू
एसएससी एमटीएस 2025 4 फरवरी, 2026 से 15 जनवरी, 2026 से
एसएससी कांस्टेबल जीडी 2026 23 फरवरी, 2026 से जल्द सूचित किया जाएगा


आधिकारिक नोटिस देखें...

विज्ञापन

SSC CGL Tier II Exam Date: सीजीएल टियर-2 की तारीखों में हुआ संशोधन

आयोग ने सीजीएल टियर-2 परीक्षा के कार्यक्रम में संशोधन किया है। ताजा नोटिस के मुताबिक, सीजीएल टियर-2 परीक्षा 18 और 19 जनवरी को ही आयोजित की जाएगी।

  • 18 जनवरी को स्किल टेस्ट (डीईएसटी) का आयोजन किया जाएगा, जोकि पेपर-1 का सेक्शन-4 है।
  • 19 जनवरी को लिखित परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें शामिल हैं-
    • गणितीय योग्यता और तार्किक क्षमता
    • इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन
    • जनरल अवेयरनेस
    • कंप्यूटर नॉलेज
    • सांख्यिकी (Statistics)


आधिकारिक नोटिस देखें...

पहले जारी कार्यक्रम में सीजीएल टियर-2 का परीक्षा कार्यक्रम इसका उल्टा था। यानी 18 जनवरी को लिखित परीक्षाएं होनी निर्धारित थीं और 19 को स्किल टेस्ट होना था, जिसमें अब बदलाव करके स्किल टेस्ट पहले दिन लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed