फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CGL Result 2024: Graduate Level exam Results Expected to be released soon, check next process here

SSC CGL Result 2024: कब आएगा एसएससी सीजीएल टियर-1 का रिजल्ट? पास होने बाद जानें आगे का पूरा प्रोसेस

Sat, 19 Oct 2024 04:34 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 19 Oct 2024 04:34 PM IST
सार

SSC CGL Result 2024: एसएससी सीजीएल टियर-1 की उत्तर कुंजी जारी होने के बाद से ही परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे, हालांकि अब जल्द ही रिजल्ट की घोषणा होने उम्मीद है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे।

विज्ञापन
SSC CGL Result 2024: Graduate Level exam Results Expected to be released soon, check next process here
SSC CGL 2024 - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

SSC CGL Result 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही एसएससी संयुक्त स्नातक स्तर (CGL) परिणाम 2024 की घोषणा करने वाला है। एसएससी सीजीएल टियर-1 का रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ssc.gov.in) पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को परिणाम पोर्टल पर लॉग इन करने के लिए अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन


उम्मीदवार ध्यान दें, कि कर्मचारी चयन आयोग द्वारा परिणाम घोषणा की आधिकारिक तिथि और समय की घोषणा अभी तक नहीं की गई है।

एसएससी सीजीएल 2024 के लिए टियर-1 परीक्षा 9 सितंबर से 26 सितंबर, 2024 के बीच देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य भारत सरकार के तहत विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, संवैधानिक निकायों और वैधानिक निकायों में 17,727 ग्रुप 'बी' और ग्रुप 'सी' पदों को भरना है।

विज्ञापन

टियर-1 परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन पर ऑब्जेक्टिव-टाइप, बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल थे। प्रत्येक सेक्शन में 25 प्रश्न थे और अधिकतम अंक 50 थे। इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन को छोड़कर सभी प्रश्न अंग्रेजी और हिंदी में थे। 

आगे का प्रोसेस
एसएससी सीजीएल 2024 टियर-1 परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार एसएससी सीजीएल 2024 टियर-2 परीक्षा में शामिल होंगे। एसएससी सीजीएल टियर-2 परीक्षा दिसंबर 2024 में आयोजित होने वाली है। हालांकि, अभी तक सटीक तारीखों की पुष्टि नहीं की गई है। टियर- 1 पास करने वाले उम्मीदवारों को उसी के अनुसार तैयारी करनी चाहिए।

रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ssc.nic.in) पर जाएं। 
  • अब अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • "एसएससी सीजीएल रिजल्ट 2024" लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना विवरण दर्ज करें और सबमिट करें। 
  • अब परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, इसे डाउनलोड करलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed