फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CGL Recruitment 2022 application process for ssc cgl recruitment 2022 will end on 23 january, know how to apply here sarkari naukri

SSC CGL Recruitment 2022: सीजीएल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, जल्दी करें

Tue, 18 Jan 2022 04:13 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 18 Jan 2022 04:13 PM IST
सार

SSC CGL Recruitment 2022: इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। आवेदक की आयु सीमा कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष होनी चाहिए।

विज्ञापन
SSC CGL Recruitment 2022 application process for ssc cgl recruitment 2022 will end on 23 january, know how to apply here sarkari naukri
SSC CGL Recruitment 2022 - फोटो : social media

विस्तार

SSC CGL Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर सामने है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा जारी की गई संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा (सीजीएल) 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि सीजीएल भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने वाली है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

विज्ञापन

SSC CGL Recruitment 2022: 23 जनवरी तक करें आवेदन
एसएससी सीजीएल भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया पहले से ही जारी है। आयोग की ओर से आवेदन की आखिरी तारीख 23 जनवरी, 2022 को निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार इस तारीख को रात्रि 11.30 बजे तक अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर दें। उम्मीदवार इस बात का भी ध्यान रखें कि एसएससी सीजीएल एक बहुचर्चित सरकारी भर्ती है। इसके लिए लाखों की संख्या में आवेदन आने की उम्मीद है। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उम्मीदवारों को आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

SSC CGL Recruitment 2022: इन पदों पर होगी भर्तियां
एसएससी सीजीएल भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। इसके तहत रेल मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, सीबीडीटी, इंटेलिजेंस ब्यूरो, सीबीआईसी, प्रवर्तन निदेशालय आदि विभागों में सहायक लेखा परीक्षक अधिकारी, निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक, लेखा परीक्षक, लेखाकार और अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। 

विज्ञापन

SSC CGL Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। आवेदक की आयु सीमा कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।  

SSC CGL Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?

1. सबसे पहले उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे सीजीएल भर्ती के लिए आवेदन से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। 

3. अब आप एक नए पेज पर चले जाएंगे।

4. यहां मांगी जा रही जानकारी दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।

5. अब अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।

6. अब सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।

7. अब सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

8. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed