फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CGL Recruitment 2022: Application process can start from this date, selection process-safalta

SSC CGL Recruitment 2022 : इस तारीख से शुरू हो सकती है आवेदन प्रक्रिया, कैसी होती है भर्ती की चयन प्रक्रिया

Sat, 03 Sep 2022 12:28 PM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Shobhit Shukla Updated Sat, 03 Sep 2022 12:28 PM IST
सार

SSC की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल की अगली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर 2022 से शुरू हो जाएगी । उम्मीद लगाई जा रही है कि इस भर्ती की अधिसूचना जल्द ही जारी की जा सकती है। 

विज्ञापन
SSC CGL Recruitment 2022: Application process can start from this date,  selection process-safalta
SSC CGL - फोटो : amar ujala

विस्तार

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को जल्द ही एक सुनहरा अवसर मिलने वाला है। कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) भर्ती 2022 के लिए कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करने वाली है। SSC के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 10 सितंबर 2022 को जारी कर दिया जाएगा। आयोग द्वारा इस संबंध में दी गई जानकारी के मुताबिक इसके लिए नोटिफिकेशन जारी करने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेने के लिए एक अक्टूबर 2022 तक आवेदन कर सकेंगे। आयोग के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक इस भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा दिसंबर 2022 में आयोजित की जा सकती है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाये रखनी चाहिए। अगर आप इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भीभर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC E-Book 2022 - Downlode Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

कैसी होगी चयन प्रक्रिया :

अभी तक आयोजित की गई CGL भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को नौकरी पाने के लिए चार चरण की परीक्षाओं से गुजरना होता है। अभ्यर्थियों को सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT 1) में हिस्सा लेनाहोता है, जिसमें अभ्यर्थियों से 200 मार्क्स के 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। दूसरे चरण की परीक्षा में अभ्यर्थियों से क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, अंग्रेजी लैंग्वेज और कॉम्प्रिहेंशन तथा सांख्यिकी (जूनियर सांख्यिकी अधिकारी केलिए) एवं वित्त और अर्थशास्त्र (AAO के लिए) से प्रश्न पूछे जाते हैं। इस भर्ती के तीसरे चरण की परीक्षा में अभ्यर्थियों को डिस्क्रिप्टिव पेपर में हिस्सा लेना होता है। इन तीन चरणों की परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को चौथे और आखिरी चरण में कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट / डाटा एंट्री स्किल टेस्ट (जहां लागू हो) में हिस्सा लेना होता है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि CGL भर्ती 2022 में भी अभ्यर्थियों का चयन इसी तरीके से किया जा सकता है।

विज्ञापन

पिछली भर्तियों में कितना गया है कटऑफ :

SSC द्वारा CGL भर्ती 2021 के लिए आयोजित की गई पहले टियर की परीक्षा में एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 94.58 मार्क्स, एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 81.52 मार्क्स, ओबीसी श्रेणीके अभ्यर्थियों का कट ऑफ 117.87 मार्क्स, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 109.64 मार्क्स तथा जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 130.18 मार्क्स गया था। वहीं CGL भर्ती 2020 कीCBT में एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 100.94 मार्क्स, एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 93.76 मार्क्स, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 119.24 मार्क्स, ईडब्ल्यूएस श्रेणी केअभ्यर्थियों का कट ऑफ 109.22 मार्क्स तथा जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 132.38 मार्क्स गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, NDA, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में Safalta App डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed