फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CGL Exam 2022: Admit card will be issued this week, this rule will affect marks of the candidates-safalta

SSC CGL Exam 2022 : इस हफ्ते जारी होंगे एडमिट कार्ड, ये नियम उम्मीदवारों के मार्क्स पर डालेगा असर

Mon, 14 Nov 2022 12:46 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Mon, 14 Nov 2022 12:46 PM IST
सार

CGL भर्ती 2022 के लिए पहले टियर की परीक्षा एक से 13 दिसंबर 2022 के बीच आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 17 सितंबर से 13 अक्तूबर 2022 के बीच आवेदन मांगे गए थे। इस परीक्षा में 20 लाख से अधिक उम्मीदवार भाग लेने की संभावना है। 

विज्ञापन
SSC CGL Exam 2022: Admit card will be issued this week, this rule will affect marks of the candidates-safalta
SSC CGL 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा देश में कई महत्वपूर्ण भर्तियों का आयोजन किया जाता है और इनमें से एक कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल (CGL) भर्ती भी है। SSC द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती में सफलहोने वाले अभ्यर्थियों को भारत सरकार के विभिन्न विभागों तथा मंत्रालयों में ग्रुप B और ग्रुप C के पदों पर नियुक्त किया जाता है। SSC ने CGL भर्ती 2022 के लिए अभ्यर्थियों से 17 सितंबर 2022 से 13 अक्तुबर के बीच आवेदन मांगे थे। अब इस भर्ती के लिए पहले टियर की परीक्षा एक दिसंबर 2022 से 13 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएगी। इस बार की CGL भर्ती बेहद ही खास है, क्योंकि आयोग ने इसकेजरिये 20 हजार से भी अधिक पदों को भरने का ऐलान किया है। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किये गए खास SSC CGL Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और घर बैठे इसकी कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार कर सकते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
एसएससी सीजीएल ईबुक्स 
एसएससी सीजीएल मॉक टेस्ट 
एसएससी सीजीएल पिछले प्रश्न पत्र 

जल्द मिलेंगे एडमिट कार्ड :

CGL भर्ती 2022 में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा के शहर और तारीख की जानकारी परीक्षा से तकरीबन 2 सप्ताह पहले दी जा सकती है। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि अभ्यर्थियों कोउनके परीक्षा के शहर और तारीख की जानकारी नवंबर के तीसरे सप्ताह तक मिल जाएगी। वहीं अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स केलिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। 

विज्ञापन

इस नियम का आपके मार्क्स पर पड़ेगा असर :

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक एक से अधिक शिफ्ट में परीक्षा होने पर इस भर्ती में नॉर्मलाइजेशन की भी व्यवस्था लागू की जानी है और इस व्यवस्था के लागू होने के बाद इसका सीधा असर आपके मार्क्स केऊपर पड़ सकता है। दरअसल अलग अलग शिफ्ट्स में आयोजित की जाने वाली परीक्षा के किसी शिफ्ट में कठिन प्रश्न आते हैं तो किसी शिफ्ट में आसान प्रश्न आते हैं। ऐसी स्थिति में मार्क्स के असमान वितरण कोरोकने के लिए परीक्षाओं में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जाती है। इस व्यवस्था में एक फॉर्मूले के तहत जिस शिफ्ट में कठिन प्रश्न आते हैं, उस शिफ्ट के अभ्यर्थियों को कुछ एक्स्ट्रा मार्क्स दिया जाता है औरजिस शिफ्ट में आसान प्रश्न आते हैं उस शिफ्ट के अभ्यर्थियों का कुछ मार्क्स काट लिया जाता है। इससे सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा में समान रूप से मौका मिलता है। इसलिए अगर आपकी शिफ्ट में कठिन प्रश्न आतेहैं तो आपको कुछ मार्क्स एक्स्ट्रा मिल सकते हैं और आसान प्रश्न आने पर कुछ मार्क्स काटे भी जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Constable, SBI क्लर्क, SBI पीओ, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed