SSC CGL Answer Key 2024: सीजीएल टियर-1 के लिए जल्द ही उत्तर कुंजी जारी होने की उम्मीद, ऐसे करें अंकों की गणना
SSC CGL Answer Key 2024: एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा का समापन हो चुका है। परीक्षा 9 से 26 सितंबर तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC CGL Answer Key 2024: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा टियर-1 के लिए जल्द ही उत्तर कुंजी जारी करने की उम्मीद है। आयोग, ने सितंबर में संयुक्त स्नातक स्तर-2024 के लिए टियर-1 परीक्षा आयोजित की थी। अब, परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार एसएससी सीजीएल उत्तर कुंजी 2024, टियर-1 रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ का इंतजार कर रहे हैं। रिस्पॉन्स शीट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ssc.gov.in) पर उपलब्ध होगा।
एसएससी ने 9 से 26 सितंबर 2024 तक सीजीएल टियर-1 परीक्षा आयोजित की। लाखों उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए और इस चरण को पास करने वालों को टियर-2 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। उम्मीदवार 100 रुपये प्रति आपत्ति शुल्क के साथ एसएससी सीजीएल उत्तर कुंजी पर आपत्तियां और चुनौतियां उठा सकेंगे।
कब जारी होगी उत्तर कुंजी?
पिछले रुझानों के अनुसार, आयोग द्वारा इस सप्ताह उत्तर कुंजी जारी करने की उम्मीद है। उत्तर कुंजी आज या कल जारी की जा सकती है। हालांकि, इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
कैसे करें स्कोर की गणना?
उम्मीदवार उत्तर कुंजी की मदद से अपने अंकों की गणना कर सकते हैं। इसमें 200 अंकों के 100 प्रश्न थे। उम्मीदवार प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दें। उदाहरण के लिए यदि आपने 60 प्रश्नों के सही उत्तर दिए हैं, तो आपका स्कोर 60 x 2 = 120 होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक काटें।
उत्तर कुंजी ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
- सबसे पहले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (ssc.gov.in) पर जाएं।
- अब उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगी।
- पीडीएफ में उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी का प्रिंटआउट ले लें।