SSC CGL 2022: जल्द जारी होंगे एसएससी सीजीएल परीक्षा के प्रवेश पत्र, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
एसएससी सीजीएल द्वारा आयोजित परीक्षा में अब कुछ ही दिन शेष रह गए है। इसी को देखते हुए आयोग परीक्षा में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र जल्द जारी कर सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC CGL 2022: कर्मचारी चयन आयोग 11 अप्रैल 2022 से 21 अप्रैल 2022 तक देश के विभिन्न केंद्रों पर वर्ष 2021-22 के लिए एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा आयोजित करा रहा है। इसके लिए प्रवेश पत्र आयोग जल्द ही जारी कर सकता है। अगर आपने 23 दिसंबर 2021 से 23 जनवरी 2022 के बीच एसएससी सीजीएल का ऑनलाइन आवेदन किया है। तो आप प्रवेश पत्र जारी होने के बाद एसएससी सीजीएल की अधिकारिक वेबसाइट sscsr.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
SSC CGL 2022: जानें कब जारी होंगे प्रवेश पत्र
एसएससी सीजीएल द्वारा आयोजित परीक्षा में अब कुछ ही दिन शेष रह गए है। इसी को देखते हुए आयोग परीक्षा में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र जल्द जारी कर सकता है। बता दें कि एसएससी सीजीएल 2022 के लिए एसएससी एनआर, एसएससी एसआर, एसएससी डब्ल्यूआर, एसएससी ईआर, एसएससी केकेआर, एसएससी एनडब्ल्यूआर, एसएससी एमपीआर और एसएससी एनईआर सहित अपनी क्षेत्रीय वेबसाइट पर एसएससी सीजीएल 2022 के लिए एडमिट कार्ड लिंक जारी कर दिए जाएंगे। जिसे उम्मीदवार एसएससी सीजीएल की अधिकारिक वेबसाइट sscsr.gov.in पर जाकर नीचे दि गई आसान प्रक्रिया से डाउनलोड कर सकेंगे।
SSC CGL 2022: परीक्षा पैटर्न
एसएससी सीजीएल परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इसमें 4 भागों में प्रश्न दिए जाएंगे- जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन। प्रत्येक भाग में 25 प्रश्न होंगे जो 50 अंकों के होंगे। सभी सेक्शन के प्रश्नों को 1 घंटे में पूरा करना होगा। उम्मीदवार यह ध्यान रखें एसएससी सीजीएल 2022 टियर 1 परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक की माइनस मार्किंग भी होगी।
SSC CGL 2022: प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया
1. उम्मीदवार सबसे पहले एसएससी सीजीएल की अधिकारिक वेबसाइट sscsr.gov.in पर जाएं।
2. अब होमपेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की लिंक पर क्लिक करें।
3. नया पेज खुलेगा जिसमें, उम्मीदवार अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें। यदि पंजीकरण संख्या नहीं हैं तो अपना नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि का भी उपयोग कर सकते हैं।
4. अब उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र जांच कर भविष्य की जरुरत के लिए डाउनलोड कर लें।