फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CGL Admit Card for cgl 2021 Tier-II released at ssc.nic.in

SSC CGL Admit Card: एसएससी सीजीएल 2021 टीयर-2 के प्रवेश पत्र जारी, ऐसे चेक करें

Fri, 29 Jul 2022 04:16 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 29 Jul 2022 04:16 PM IST
सार

SSC CGL Admit Card: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से CGL 2021 Tier-II परीक्षा का आयोजन 8 और 10 अगस्त, 2022 को किया जाना निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
SSC CGL Admit Card for cgl 2021 Tier-II released at ssc.nic.in
SSC CGL Admit Card - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

SSC CGL Admit Card: कर्मचारी चयन आयोग/SSC ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा/CGL 2021 के टियर-2 परीक्षा के एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र को आज शुक्रवार 29 जुलाई, 2022 को जारी किया गया है। इसे डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस टियर वन परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी और टियर-2 में शामिल होने वाले हैं, वे अपना प्रवेश पत्र एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट  ssc.nic.in या एसएससी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

SSC CGL Admit Card: कब होगी परीक्षा?
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से CGL 2021 Tier-II परीक्षा का आयोजन 8 और 10 अगस्त, 2022 को किया जाना निर्धारित किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने टियर एक परीक्षा को पास किया है, केवल वही इस परीक्षा में भाग लेने के पात्र हैं। परीक्षा देश के विभिन्न केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए आयोजित की जाएगी। बता दें कि टियर-1 परीक्षा का आयोजन 11 अप्रैल से 21 अप्रैल, 2022 के बीच किया गया था। वहीं, इसके परिणाम को 4 जुलाई, 2022 को जारी किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

SSC CGL Admit Card: क्या होगा परीक्षा का पैटर्न?
CGL 2021 Tier-II परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न 2 अंकों के होंगे। उम्मीदवारों को इन प्रश्नों को हल करने के लिए दो घंटों का समय दिया जाएगा। बता दें कि प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि का प्रयोग करना होगा। उम्मीदवार प्रवेश पत्र को लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। बिना इसके उन्हें परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन

कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब आपको यहां सीजीएल-2021 के टियर-2 परीक्षा के प्रवेश पत्र से जुड़ा लिंक प्राप्त होगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed