SSC CGL Admit Card: एसएससी सीजीएल 2021 टीयर-2 के प्रवेश पत्र जारी, ऐसे चेक करें
SSC CGL Admit Card: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से CGL 2021 Tier-II परीक्षा का आयोजन 8 और 10 अगस्त, 2022 को किया जाना निर्धारित किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC CGL Admit Card: कर्मचारी चयन आयोग/SSC ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा/CGL 2021 के टियर-2 परीक्षा के एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र को आज शुक्रवार 29 जुलाई, 2022 को जारी किया गया है। इसे डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस टियर वन परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी और टियर-2 में शामिल होने वाले हैं, वे अपना प्रवेश पत्र एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in या एसएससी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC CGL Admit Card: कब होगी परीक्षा?
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से CGL 2021 Tier-II परीक्षा का आयोजन 8 और 10 अगस्त, 2022 को किया जाना निर्धारित किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने टियर एक परीक्षा को पास किया है, केवल वही इस परीक्षा में भाग लेने के पात्र हैं। परीक्षा देश के विभिन्न केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए आयोजित की जाएगी। बता दें कि टियर-1 परीक्षा का आयोजन 11 अप्रैल से 21 अप्रैल, 2022 के बीच किया गया था। वहीं, इसके परिणाम को 4 जुलाई, 2022 को जारी किया गया था।
CGL 2021 Tier-II परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न 2 अंकों के होंगे। उम्मीदवारों को इन प्रश्नों को हल करने के लिए दो घंटों का समय दिया जाएगा। बता दें कि प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि का प्रयोग करना होगा। उम्मीदवार प्रवेश पत्र को लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। बिना इसके उन्हें परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब आपको यहां सीजीएल-2021 के टियर-2 परीक्षा के प्रवेश पत्र से जुड़ा लिंक प्राप्त होगा।
- इस लिंक पर क्लिक करते ही आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।