फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CGL 2024 Tier 1 Admit Cards, application status out for all regions except NR: Direct links to download he

SSC CGL Tier-1: एनआर को छोड़कर सभी क्षेत्रों के सीजीएल टियर-1 के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Wed, 28 Aug 2024 11:21 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 28 Aug 2024 11:21 AM IST
सार

SSC CGL Tier-1 Admit Card: कर्मचारी चयन आयोग ने मध्य और उत्तर पूर्वी क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए एसएससी सीजीएल टियर- 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने संबंधित क्षेत्रीय एसएससी वेबसाइटों से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
SSC CGL 2024 Tier 1 Admit Cards, application status out for all regions except NR: Direct links to download he
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

SSC CGL Tier-1 Admit Card: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) टियर- 1 परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आयोग ने अब उत्तरी क्षेत्र (NR) को छोड़कर सभी क्षेत्रों के लिए आवेदन-स्थिति और एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इससे पहले आयोग ने मध्य (CR) और उत्तर पूर्वी (NER) क्षेत्रों के लिए एडमिट कार्ड जारी किए थे।

विज्ञापन


9 से 26 सितंबर, 2024 तक होने वाली टियर- 1 परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन स्किल्स का परीक्षण किया जाएगा।

विज्ञापन

एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण
एसएससी सीजीएल 2024 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, रोल नंबर, पता, जन्म तिथि, जाति श्रेणी, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र का पता और रिपोर्टिंग समय सहित विवरण शामिल होंगे। 

परीक्षा के दिन के लिए आवश्यक दस्तावेज
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना एसएससी सीजीएल 2024 एडमिट कार्ड, एक फोटो और मूल सरकारी पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी और ड्राइविंग लाइसेंस साथ लाना चाहिए। 

विज्ञापन

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब अपने संबंधित एसएससी जोन की आधिकारिक वेबसाइटों से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • अब होमपेज पर, "SSC CGL एडमिट कार्ड 2024 टियर 1" लिंक को खोजें और क्लिक करें। 
  • इसके बाद दिखाई देने वाले नए पेज पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।  एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए अपनी जानकारी सबमिट करें।  
  • अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए एडमिट कार्ड की एक प्रति अपने पास रख लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed