SSC CGL 2024: एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र में सुधार के लिए खुली विंडो, जानें किन विवरणों में कर सकते हैं बदलाव
SSC CGL 2024: एसएससी सीजीएल के आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए विंडो खोल दी गई है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते हैं। उम्मीदवार यहां जान सकते हैं कि किन विवरणों में बदलाव किया जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC CGL 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन सुधार सुविधा आज, 10 अगस्त से शुरू कर दी है। पात्र उम्मीदवार जो अपने आवेदन पत्र को संपादित करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. के माध्यम से 11 अगस्त तक ऐसा कर सकते हैं। आवेदन पत्र में बदलाव करने के लिए उम्मीदवारों के पास 11 अगस्त रात रात 11 बजे तक का समय है।
इन विवरणों में कर सकते हैं बदलाव
एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड सहित अपने वैध क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। आवेदन पत्र में उम्मीदवार के नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, लिंग और मैट्रिकुलेशन रोल नंबर जैसे विशिष्ट विवरणों में बदलाव करने की अनुमति होगी।
सिर्फ दो बार बदलाव करने का मौका
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "उम्मीदवार को 'आवेदन पत्र सुधार विंडो' के दौरान अपने संशोधित/सही आवेदन को दो बार सही करने और फिर से जमा करने की अनुमति दी जाएगी। यानी अगर उसने अपने अपडेट किए गए आवेदन में भी कोई गलती की है, तो उसे आवश्यक सुधार/संशोधन करने के बाद एक और संशोधित/सही आवेदन फिर से जमा करने की अनुमति दी जाएगी। किसी भी परिस्थिति में आवेदन पत्र में कोई और सुधार नहीं किया जाएगा।"
इनता है सुधार शुल्क
जो अभ्यर्थी एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र में ऑनलाइन सुधार करना चाहते हैं, उन्हें संशोधन के बाद अपने ऑनलाइन आवेदन को फिर से जमा करने के लिए पहली बार 200 रुपये और दूसरी बार 500 रुपये का भुगतान करना होगा।
एसएससी सीजीएल परीक्षा टियर 1 संभावित रूप से सितंबर-अक्तूबर के महीने में आयोजित होने वाली है और टियर-2 दिसंबर 2024 में आयोजित की जाएगी। आयोग संबंधित क्षेत्रों की आधिकारिक वेबसाइट पर एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड जारी करेगा। भर्ती अभियान का उद्देश्य ग्रुप 'बी' और ग्रुप 'सी' पदों पर कुल 17,727 रिक्तियों को भरना है।