SSC CGL 2023 Registration: एसएससी सीजीएल के लिए शुरू होने वाली है पंजीकरण प्रक्रिया, जानें कैसे करें आवेदन
SSC CGL 2023 Registration to be start Soon: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) संयुक्त स्नातक स्तर (CGL) 2023 के लिए अप्रैल 2023 के पहले सप्ताह से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC CGL 2023 Registration to be start Soon: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) संयुक्त स्नातक स्तर (CGL) 2023 के लिए अप्रैल 2023 के पहले सप्ताह से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। एसएससी सीजीएल भर्ती की राह ताक रहे उम्मीदवार एसएससी की वेबसाइट ssc.nic.in पर एसएससी सीजीएल 2023 के लिए जल्द आवेदन कर सकेंगे। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा 14 जुलाई से 27 जुलाई, 2023 तक आयोजित की जानी प्रस्तावित है।
SSC CGL 2023 मई तक चलेगी आवेदन प्रक्रिया
पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार, उम्मीदवार एसएससी सीजीएल 2023 के लिए एक मई, 2023 तक आवेदन कर सकेंगे। सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये। महिला/ एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
SSC CGL 2023 ग्रुप बी और सी के पदों पर मिलेंगी नौकरियां
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) भारत सरकार के शीर्ष मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में समूह "बी" राजपत्रित और समूह "सी" पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए सीजीएल परीक्षा आयोजित करता है। उम्मीदवारों को अधिक जानकारी के लिए एसएससी द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।
SSC CGL 2023 पंजीकरण आवेदन कैसे करें?
एसएससी सीजीएल 2023 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
-
उम्मीदवार सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर लॉग ऑन करें। -
अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें। -
संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2023 के अंतर्गत अप्लाई करें पर क्लिक करें। -
अपना विवरण भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। -
परीक्षा शुल्क का भुगतान कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। -
भरे हुए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और इसे अपने डिवाइस में सेव करें। -
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।