SSC CGL 2022 : जानिए कब मिलेंगे एडमिट कार्ड, परीक्षा स्कोर टाई होने पर किस अभ्यर्थी को मिलेगा मौका
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा दिसम्बर में 1 से 13 तक कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा के टियर-1 का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए एसएससी जल्द ही एडमिट कार्ड जारी करेगा। इस परीक्षा के जरिए एसएससी 20 हजार से अधिक पदों को भरने की तैयारी कर रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) 2022 टियर-1 परीक्षा एक से 13 दिसम्बर के बीच आयोजित की जाएगी। एसएससी ने इससे जुड़ी तैयारियां कर ली हैं। एसएससी ने इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से 17 सितंबर से लेकर 13 अक्तूबर तक आवेदन मांगे थे। SSC की इस भर्ती ने रिक्तियों की संख्या के सारे रिकार्ड्स तोड़ दिए हैं। दरअसल आयोग ने इस भर्ती के जरिए तकरीबन 20 हजार पदों को भरने का ऐलान किया था । वहीं विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह खबर भी सामने आ रही है कि इस भर्ती के जरिए एसएससी करीब 35 हजार पदों को भर सकता है। हालांकि इस संबंध में पूरी जानकारी आयोग द्वारा कोई नोटिस जारी किए जाने के बाद ही सामने आ पाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड नवम्बर के आखिरी हफ्ते में जारी किए जाएंगे। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किये गए खास SSC CGL Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और घर बैठे इसकी कम्प्लीट तैयारी करके सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
एसएससी सीजीएल ईबुक्स
एसएससी सीजीएल मॉक टेस्ट
एसएससी सीजीएल पिछले प्रश्न पत्र
स्कोर टाई होने की स्थिति में ऐसे होगा सफल अभ्यर्थी का फैसला :
इस भर्ती में लाखों की संख्या में अभ्यर्थी हिस्सा लेते है और ऐसे में यह संभव है कि दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों को एक समान मार्क्स आ जाए। ऐसी स्थिति में सफल अभ्यर्थी के चयन के लिए (JSO, AAO/ASO के पदों को छोड़कर) सबसे पहले अभ्यर्थियों के टियर 2 में पेपर 1 के सेक्शन 1 के मार्क्स को देखा जाएगा। इसके बाद भी मार्क्स समान रहने की स्थिति में अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी। अगर अभ्यर्थियों की आयु भी समान रहती है, तो ऐसे अभ्यर्थी का चयन किया जाएगा जिसका नाम अल्फाबेट में पहले आता हो।
बदल गई है चयन प्रक्रिया :
SSC ने CGL भर्ती 2022 की चयन प्रक्रिया में काफी बदलाव किया है। दरअसल CGL भर्ती 2022 में अभ्यर्थियों का चयन सिर्फ दो टियर के टेस्ट्स के आधार पर किया जाना है, जबकि इससे पहले की CGL भर्तियों में अभ्यर्थियों का चयन चार टियर के टेस्ट्स के आधार पर किया जाता था। वहीं आयोग ने इस बार एक बदलाव यह भी किया है कि CGL भर्ती 2022 में अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट सिर्फ टियर 2 के मार्क्स के आधार पर बनाई जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले जब चयन प्रक्रिया चार टियर की होती थी, उस समय अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट टियर 1, टियर 2 और टियर 3 के मार्क्स के आधार पर बनाई जाती थी। अभ्यर्थी CGL भर्ती 2022 की चयन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी इसके नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP लेखपाल, SBI क्लर्क, SBI पीओ, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।