SSC CGL 2022 : परीक्षा तारीख हुई जारी, जानें कब जारी होंगे एडमिट कार्ड और सीजीएल में आएंगे कैसे प्रश्न
CGL भर्ती 2022 के लिए अभ्यर्थियों से 17 सितंबर 2022 से 13 अक्तूबर के बीच आवेदन मांगे गये थे। इस भर्ती के लिए पहले टियर की परीक्षा एक से 13 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) भर्ती 2022 के लिए अभ्यर्थियों से 17 सितंबर से 13 अक्तूबर 2022 के बीच आवेदन मांगे थे। आयोग ने अब इस भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। SSC द्वारा इस संबंध में सूचना जारी कर दी गई है। पहले टियर की परीक्षा का आयोजन एक से 13 दिसंबर के बीच किया जाएगा। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड तथा इससे जुड़े अपडेट्स के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। इस बार की CGL भर्ती अभ्यर्थियों के लिए बेहद ही खास है, क्योंकि इसके जरिए आयोग 20 हजार से भी अधिक पदों पर भर्ती करेगा। साथ ही आयोग ने इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में भी बदलाव किया है। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो बदले हुए पैटर्न के अनुसार इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किये गए खास SSC CGL Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और घर बैठे इसकी कम्प्लीट तैयारी करके सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
एसएससी सीजीएल ईबुक्स
एसएससी सीजीएल मॉक टेस्ट
एसएससी सीजीएल पिछले प्रश्न पत्र
कब तक जारी होंगे एडमिट कार्ड :
CGL भर्ती 2022 में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा के शहर और तारीख की जानकारी परीक्षा से तकरीबन 15 दिन पहले दी जा सकती है। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा के शहर और तारीख की जानकारी नवंबर के मध्य तक मिल जाएगी। वहीं अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
आएंगे कितने कठिन प्रश्न :
CGL भर्ती के टियर 1 में अभ्यर्थियों से जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन तथा क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड से प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से 200 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के CBT 1 में पूछे जाने वाले जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस तथा अंग्रेजी टॉपिक्स के प्रश्न जरूरी शैक्षणिक योग्यता के स्तर यानी ग्रेजुएशन के स्तर के होंगे। वहीं क्वांटीटेटिव एप्टीट्यूड टॉपिक के प्रश्न 10वीं के स्तर के होंगे।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP लेखपाल, SBI क्लर्क, SBI पीओ, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।