फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CGL 2021: Do you know the syllabus of SSC CGL Exam and how to prepare for it?

SSC CGL 2021: जानें क्या है परीक्षा का पूरा सिलेबस व कैसे करें खुद को तैयार

Fri, 23 Apr 2021 12:47 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 23 Apr 2021 12:47 PM IST
सार

SSC CGL टियर 1 परीक्षा एक मल्टीपल च्वाइस परीक्षा होती है, जिसमें 200 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। इन सभी प्रश्नों को हल करने के लिए आपके पास 1 घंटे का समय होता है। 

विज्ञापन
SSC CGL 2021: Do you know the syllabus of SSC CGL Exam and how to prepare for it?
SSC CGL

विस्तार

विभिन्न सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए SSC CGL परीक्षा बेहद खास होती है। एक तो यह नौकरी आपको ग्रेजुएशन के बाद ही मिल जाती है, दूसरा इसमें अभ्यर्थियों को विभिन्न मंत्रालयों व सरकारी संस्थानों में अधिकारी स्तर की नौकरी मिलती है। SSC CGL की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के पास बेहद खास मौका है। बता दें कि इसकी टियर 1 की परीक्षा 29 मई से होनी तय हुई है। ऐसे में अभ्यर्थियों के पास बिल्कुल कम समय बचा है। उन्हें आज से ही अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। आज हम इस आर्टिकल में बात करेंगे टियर 1 परीक्षा के सिलेबस की, क्योंकि इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए पूरा सिलेबस जानना बेहद आवश्यक है। इसके अतिरिक्त विभिन्न सरकारी नौकरियों की तैयारी करने के लिए अभी भरें यह फॉर्म- https://www.safalta.com/demo-registration

विज्ञापन

ये है SSC CGL टियर 1 परीक्षा का सिलेबस

SSC CGL टियर 1 परीक्षा एक मल्टीपल च्वाइस परीक्षा होती है, जिसमें 200 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। इन सभी प्रश्नों को हल करने के लिए आपके पास 1 घंटे का समय होता है। बता दें कि इसमें चार सेक्शन होते हैं, जिसमें जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव ऐप्टीट्यूड, व इंग्लिश विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक विषय से 25-25 प्रश्न पूछे जाते हैं। आइए जानते हैं इस परीक्षा के सिलेबस के बारे में-

विज्ञापन

जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग-

इसमें इन बिंदुओं से सवाल पूछे जाते हैं-

सिम्बॉलिक, नंबर एनालॉगी, सेमैंटिक क्लासीफिकेशन, फिगरल क्लासीफिकेशन, सेमैंटिक सीरीज, नंबर सीरीज, फिगरल सीरीज, प्रॉब्लम सॉल्विंक, वर्ड बिल्डिंग, कोडिंग, डिकोडिंग, स्पेश विजुलाइजेशन, वैन डाइग्राम, ड्रॉइंग इंटरफेस, इंडेक्सिंग, ऐड्रेस मैचिंग, डेट & सिटी मैचिंग, क्लासिफिकेशन ऑफ सेंटर कोड्स, रोल नंबर्स, क्रिटिकल थिंकिंग, इमोशनल इंटेलिजेंस, सोशल इंटेलिजेंस।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनरल अवेयरनेस: सीबीएसई के 10+2 स्तर की हिस्ट्री, ज्योग्राफी, पॉलिटी, इकॉनमी, फीजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी, जनरल नॉलेज, करेंट अफेयर्स।

क्वांटिटेटिव ऐप्टीट्यूड: नंबर सिस्टम, पर्सेंटेज, रेशियो व प्रपोर्शन, स्क्वायर रूट, ऐवरेज, इंट्रेस्ट, प्रॉफिट ऐंड लॉस, डिसकाउंट, मिक्सचर, टाइम ऐंड डिस्टेंस, टाइम ऐंड वर्क, बेसिक एलजेब्रिक आइडेंटिटी, लिनीयर इक्वेशन, ट्राइंगल, सर्कल, पॉलीगन, स्फेयर, हेमी-स्फेयर, कॉम्प्लीमेंट्री ऐंगल, हाइट ऐंड डिस्टेंस, हिस्टोग्राम, डाटा एनालिसिस।

इंग्लिश: सिनोनिम, एंटोनिम, वन वर्ड सब्स्टीट्यूशन, ग्रामर स्किल, स्पेलिंग एरर, कॉम्प्रिहेंसन, पैसेज।

ये SSC CGL टियर 1 परीक्षा का पूरा सिलेबस, इस प्रकार विषयवार तैयारी ही आपको इस परीक्षा में सफलता दिला सकती है। साथ ही आपकी तैयारी को और भी पुख्ता करने के लिए safalta.com लेकर आया है बेहद ही खास 30 दिनों का क्रैश कोर्स, जो कि आपके पूरे सिलेबस को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें आपको 90 घंटे की लाइव इंटरेक्टिव प्रैक्टिस क्लासेज प्रदान की जाती हैं व रिकॉर्डेड सेशन भी उपलब्ध कराया जाता है। ढेरों अन्य पीडीएफ स्टडी मैटेरियल, मॉक टेस्ट, स्पेशल प्रश्नोत्तर सेशन, व अनलिमिटेड डाउट सेशन प्रदान किया जाएगा। तो फिर देर किस बात की आज ही लें इस कोर्स में दाखिला और शुरू करें SSC CGL की पक्की तैयारी। इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए अभी विजिट करें-

http://bit.ly/ssc-cgl-crash-course

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed