फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CGL 2020 Admit Card Tier-2 hall tickets released on ssc nic in regional sites know How to download

SSC CGL 2020: एसएससी सीजीएल 2020 टियर-2 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Tue, 18 Jan 2022 04:45 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 18 Jan 2022 04:45 PM IST
सार

SSC CGL 2020 Admit Card Tier-2: उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यदि किसी क्षेत्रीय वेबसाइट पर SSC CGL 2020 एडमिट कार्ड उपलब्ध नहीं है, तो उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन
SSC CGL 2020 Admit Card Tier-2 hall tickets released on ssc nic in regional sites know How to download
एसएससी सीजीएल 2020 टियर-2 प्रवेश-पत्र - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

SSC CGL 2020 Admit Card Tier-2: कर्मचारी चयन आयोग, (एसएससी) सीजीएल 2020 टियर-2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवारों को पहले अपने आवेदन की स्थिति और फिर अपने एडमिट कार्ड की जांच करनी चाहिए। जिनके आवेदन स्वीकार किए गए हैं, वे अब कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in और अन्य क्षेत्रीय वेबसाइटों से टियर-2 परीक्षा के प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

टियर-1 परीक्षा में योग्यता हासिल करने वाले उम्मीदवार पात्र

SSC CGL 2020 परीक्षा के एडमिट कार्ड का इंतजार उन सभी उम्मीदवारों ने किया था, जिन्होंने टियर-1 परीक्षा में योग्यता हासिल करने के बाद टियर-2  परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। यह परीक्षा दो दिनों 28 और 29 जनवरी, 2022 को COVID-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित की जाने वाली है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यदि किसी क्षेत्रीय वेबसाइट पर SSC CGL 2020 एडमिट कार्ड उपलब्ध नहीं है, तो उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। इसे जल्द ही उम्मीदवार के आवेदन की स्थिति के साथ अपलोड किया जाएगा। टियर-2 परीक्षा के बारे में अधिक अपडेट के लिए यहां चेक करते रहें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। वे ऐसा करने के लिए यहां दी गई चरण-दर-चरण प्रक्रिया और सीधे लिंक का भी अनुसरण कर सकते हैं। 

SSC CGL 2020 टियर-2 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

  1. उम्मीदवारों को कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in या किसी भी क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. होम पेज पर, 'स्टेटस / डाउनलोड एडमिट कार्ड फॉर कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (टियर- II) लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद वेबसाइट पर एक पॉपअप विंडो खुलेगी। इसमें उम्मीदवार की जानकारी मांगी जाएगी।
  4. यहां रोल नंबर / पंजीकृत आईडी और जन्म तिथि जैसे अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  5. आपका टियर-2 प्रवेश पत्र आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  6. परीक्षा के दिन और भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed