SSC CGL 2019 Result: एसएससी सीजीएल 2019 का अंतिम परिणाम जारी, यहां जानें कैसे चेक करें
SSC CGL 2019 Result: एसएससी ने सीजीएल, 2019 का परिणाम उम्मीदवारों द्वारा तीनों चरण (टीयर) की परीक्षाओं में उनके प्रदर्शन के आधार पर जारी किया है। अब आयोग की ओर से चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC CGL 2019 Result: कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा यानी सीजीएल (SSC CGL) 2019 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार एसएएसी सीजीएल परीक्षा, 2019 में शामिल हुए थे, वह अपना परिणाम कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC CGL 2019 Result: इस तारीख को जारी हुए थे टीयर-3 परीक्षा के परिणाम
कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीजीएल, 2019 की टीयर-3 परीक्षा का परिणाम बीते साल 29 जून, 2021 को जारी कर दिया था। इस परिणाम में चयनित उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट की प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया गया था। इसी प्रक्रिया के आधार पर आयोग ने परीक्षा का अंतिम/फाइनल परिणाम जारी किया है।
SSC CGL 2019 Result: इस तारीख को जारी होंगे स्कोरकार्ड
एसएससी की ओर से 19 अप्रैल को, 2022 को सीजीएल भर्ती के लिए चयनित और गैर-चयनित उम्मीदवारों के विस्तृत अंकों को जारी किया जाएगा। यह सुविधा 6 मई, 2022 तक जारी रहेगी। उम्मीदवार इस तारीख तक अपना स्कोर-कार्ड चेक कर पाएंगे। इसके लिए उन्हें अपने पंजीकृत आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करना होगा।
SSC CGL 2019 Result: दस्तावेजों के सत्यापन
एसएससी ने सीजीएल, 2019 का परिणाम उम्मीदवारों द्वारा तीनों चरण (टीयर) की परीक्षाओं में उनके प्रदर्शन के आधार पर जारी किया है। अब आयोग की ओर से चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए आयोग जल्द ही सूचना जारी करेगा। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी और अपडेट के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें।
SSC CGL 2019 Result: कैसे चेक करें अपना परिणाम?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
- सबस पहले उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे results के टैब पर क्लिक करें।
- अब यहां दिखाी दे रहे सीजीएल परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब इसमें CTRL + F की मदद से अपना रोल नंबर चेक करें।
- आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।