फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CGL 2019 Result released on ssc.nic.in know how to check it here sarkari result

SSC CGL 2019 Result: एसएससी सीजीएल 2019 का अंतिम परिणाम जारी, यहां जानें कैसे चेक करें

Sat, 09 Apr 2022 05:06 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 09 Apr 2022 05:06 PM IST
सार

SSC CGL 2019 Result: एसएससी ने सीजीएल, 2019 का परिणाम उम्मीदवारों द्वारा तीनों चरण (टीयर) की परीक्षाओं में उनके प्रदर्शन के आधार पर जारी किया है। अब आयोग की ओर से चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज के सत्यापन के लिए  बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
SSC CGL 2019 Result released on ssc.nic.in know how to check it here sarkari result
SSC CGL 2019 Result - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

SSC CGL 2019 Result: कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा यानी सीजीएल (SSC CGL) 2019 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार एसएएसी सीजीएल परीक्षा, 2019 में शामिल हुए थे, वह अपना परिणाम कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  ssc.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

SSC CGL 2019 Result: इस तारीख को जारी हुए थे टीयर-3 परीक्षा के परिणाम
कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीजीएल, 2019 की टीयर-3 परीक्षा का परिणाम बीते साल 29 जून, 2021 को जारी कर दिया था। इस परिणाम में चयनित उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट की प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया गया था। इसी प्रक्रिया के आधार पर आयोग ने परीक्षा का अंतिम/फाइनल परिणाम जारी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

SSC CGL 2019 Result: इस तारीख को जारी होंगे स्कोरकार्ड
एसएससी की ओर से 19 अप्रैल को, 2022 को सीजीएल भर्ती  के लिए चयनित और गैर-चयनित उम्मीदवारों के विस्तृत अंकों को जारी किया जाएगा। यह सुविधा 6 मई, 2022 तक जारी रहेगी। उम्मीदवार इस तारीख तक अपना स्कोर-कार्ड चेक कर पाएंगे। इसके लिए उन्हें अपने पंजीकृत आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करना होगा। 

विज्ञापन

SSC CGL 2019 Result: दस्तावेजों के सत्यापन 
एसएससी ने सीजीएल, 2019 का परिणाम उम्मीदवारों द्वारा तीनों चरण (टीयर) की परीक्षाओं में उनके प्रदर्शन के आधार पर जारी किया है। अब आयोग की ओर से चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज के सत्यापन के लिए  बुलाया जाएगा। इसके लिए आयोग जल्द ही सूचना जारी करेगा। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी और अपडेट के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें। 

SSC CGL 2019 Result: कैसे चेक करें अपना परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। 

  • सबस पहले उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे results के टैब पर क्लिक करें।
  • अब यहां दिखाी दे रहे सीजीएल परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब इसमें CTRL + F की मदद से अपना रोल नंबर चेक करें।
  • आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed