फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CGL 2017 Post Details Available now, you can check on ssc.nic.in sarkari naukri

SSC CGL 2017: वैकेंसी डिटेल्स हुई जारी, 9 हजार से ज्यादा पद खाली

Mon, 17 Jun 2019 04:08 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Mon, 17 Jun 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
SSC CGL 2017 Post Details Available now, you can check on ssc.nic.in sarkari naukri

कर्मचारी चयन आयोग ने SSC CGL 2017 भर्ती के लिए एक आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। आयोग ने उम्मीदवारों के लिए विभाग के अनुसार खाली पदों पर रिक्तियों की सूची जारी की है। रिक्ति सूची एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर उपलब्ध है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 9,284 पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन


आयोग ने 9 मई, 2019 को एसएससी सीजीएल परिणाम 2017 घोषित किया है। टियर- III लिखित परीक्षा 8 जुलाई, 2018 को देश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। रिक्त पदों की संख्या 9475 पदों से घटकर 9,284 पद कर दी गई है। ये पद देश के विभिन्न मंत्रालयों / विभागों / संगठनों में भरे जाएंगे।

विज्ञापन

पदों का विवरणः

  • इससे पहले मई में सुप्रीम कोर्ट ने SSC को SCL 2017 के परिणाम को जारी करने का आदेश दिया था। जिसके बाद आयोग द्वारा परिणाम को घोषित कर दिया गया था। रिजल्ट जारी करने पर रोक लगने के बाद यह पाया गया कि एसएससी सीजीएल के परीक्षा पेपर कथित तौर पर लीक हुए थे। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की थी, वे अब सीजीएल परीक्षा के टीयर III स्तर के लिए पात्र हैं। 

 

  • अब वे अभ्यर्थी जो इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, उन्हें इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से देश भर के विभिन्न मंत्रालयों में नियुक्त किया जाएगा। अधिक संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक साइट पर जाएं। इन पदों से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और समस्त जानकारी से अवगत होकर आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि से पहले पूरा करें।


आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed