फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CAPF Delhi Police SI Paper 2 Admit Card released on ssc-cr.org - Check steps to download here  

कर्मचारी चयन आयोग: दिल्ली पुलिस एसआई, सीएपीएफ और सीआईएसएफ परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी

Sat, 10 Jul 2021 04:57 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 10 Jul 2021 04:57 PM IST
सार

  • कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर, सीएपीएफ और सीआईएसएफ में सहायक उप-निरीक्षकों पेपर-II परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

विज्ञापन
SSC CAPF Delhi Police SI Paper 2 Admit Card released on ssc-cr.org - Check steps to download here  
कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर, सीएपीएफ और सीआईएसएफ में सहायक उप-निरीक्षकों पेपर-II परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  ssc-cr.org के जरिए प्रवेश पत्र डाउलोड कर सकते हैं। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा: जूनियर एसोसिएट्स एग्जाम स्थगित, पढ़िए पूरी खबर
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर, सीएपीएफ (CAPF) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर परीक्षा पहले 8 मई को होनी थी। लेकिन, पूरे देश में कोरोना वायरस के बढ़ते हुए  मामलों को देखते हुए इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। अब यह परीक्षा 26 जुलाई को होने जा रही है। शारीरिक मानक परीक्षण, पीएसटी, शारीरिक दक्षता परीक्षा, पीईटी अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को पेपर- II के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021 Live: इन विभागों में निकलीं नौकरियां, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन


पेपर II परीक्षा की टाइमिंग 2 घंटे की होगी। इस परीक्षा में नगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर देने पर अभ्यर्थियों के 0.25 अंक काटे जाएंगे।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 
सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। ऑफिशियल वेबसाइट ssc-cr.org है। यहां आपको एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा। जिस पर क्लिक करने के बाद नई विंडो खुलेगी जहां आपको क्लिक कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed