{"_id":"60e97c9e8ebc3ef84d007994","slug":"ssc-capf-delhi-police-si-paper-2-admit-card-released-on-ssc-cr-org-check-steps-to-download-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी चयन आयोग: दिल्ली पुलिस एसआई, सीएपीएफ और सीआईएसएफ परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
कर्मचारी चयन आयोग: दिल्ली पुलिस एसआई, सीएपीएफ और सीआईएसएफ परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी
Sat, 10 Jul 2021 04:57 PM IST
ललित फुलारा
जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 10 Jul 2021 04:57 PM IST
सार
- कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर, सीएपीएफ और सीआईएसएफ में सहायक उप-निरीक्षकों पेपर-II परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर, सीएपीएफ और सीआईएसएफ में सहायक उप-निरीक्षकों पेपर-II परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc-cr.org के जरिए प्रवेश पत्र डाउलोड कर सकते हैं। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा: जूनियर एसोसिएट्स एग्जाम स्थगित, पढ़िए पूरी खबर
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर, सीएपीएफ (CAPF) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर परीक्षा पहले 8 मई को होनी थी। लेकिन, पूरे देश में कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। अब यह परीक्षा 26 जुलाई को होने जा रही है। शारीरिक मानक परीक्षण, पीएसटी, शारीरिक दक्षता परीक्षा, पीईटी अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को पेपर- II के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021 Live: इन विभागों में निकलीं नौकरियां, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन
पेपर II परीक्षा की टाइमिंग 2 घंटे की होगी। इस परीक्षा में नगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर देने पर अभ्यर्थियों के 0.25 अंक काटे जाएंगे।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। ऑफिशियल वेबसाइट ssc-cr.org है। यहां आपको एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा। जिस पर क्लिक करने के बाद नई विंडो खुलेगी जहां आपको क्लिक कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।