SSC CHSL 2025: तकनीकी खामियों के कारण एसएससी सीएचएसएल की स्किल टेस्ट परीक्षा रद्द, 22 अप्रैल को दोबारा होगी
SSC CHSL 2025 Skill Test Rescheduled: एसएससी ने 10 अप्रैल 2026 की शिफ्ट-II स्किल/टाइपिंग टेस्ट को तकनीकी गड़बड़ियों के कारण रद्द कर दिया है। परीक्षा अब 22 अप्रैल को होगी। केवल शिफ्ट-I के उम्मीदवार शामिल होंगे। एडमिट कार्ड 17 अप्रैल को जारी होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC CHSL Typing Test Rescheduled: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा 2025 के स्किल/टाइपिंग टेस्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आयोग ने 10 अप्रैल 2026 को शिफ्ट-II में आयोजित स्किल टेस्ट को तकनीकी खामियों के कारण रद्द कर दिया है। इस फैसले से उन हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिली है, जिन्होंने परीक्षा के दौरान तकनीकी समस्याओं की शिकायत की थी।
आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा के दौरान कई केंद्रों पर सिस्टम संबंधी गड़बड़ियां सामने आईं, जिसके चलते निष्पक्ष मूल्यांकन संभव नहीं था। इसी को ध्यान में रखते हुए कर्मचारी चयन आयोग ने तुरंत प्रभाव से शिफ्ट-II की परीक्षा को निरस्त करने का निर्णय लिया।
22 अप्रैल को परीक्षा में किन्हें शामिल होना होगा?
अब यह परीक्षा पुनः 22 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि केवल वे उम्मीदवार, जिन्होंने 10 अप्रैल को शिफ्ट-I में परीक्षा दी थी, उन्हें ही 22 अप्रैल को आयोजित होने वाले स्किल/टाइपिंग टेस्ट में शामिल किया जाएगा। वहीं, जिन उम्मीदवारों को पहले स्किल टेस्ट से छूट दी गई थी, वे इस बार भी छूट के दायरे में रहेंगे।
17 अप्रैल को जारी होगा प्रवेश पत्र
प्रभावित उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 17 अप्रैल 2026 को जारी किए जाने की संभावना जताई गई है। आयोग ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे नियमित रूप से SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि किसी भी नई सूचना से अपडेट रह सकें।
यह फैसला परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे घबराने के बजाय नई तारीख के अनुसार अपनी तैयारी को मजबूत करें।