{"_id":"65f811866bb613ec2a0eb108","slug":"ssb-odisha-recruitment-2024-for-1061-pgt-posts-apply-till-april-18-at-ssbodisha-ac-in-2024-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PGT Recruitment 2024: पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स के 1000 से अधिक पदों पर आवेदन शुरू, इस दिन तक भरें फॉर्म","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
PGT Recruitment 2024: पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स के 1000 से अधिक पदों पर आवेदन शुरू, इस दिन तक भरें फॉर्म
Mon, 18 Mar 2024 03:34 PM IST
आकाश कुमार
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Mon, 18 Mar 2024 03:34 PM IST
सार
SSB Odisha PGT Recruitment 2024: ओडिशा राज्य चयन बोर्ड ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (पीजीटी) के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन
PGT Teacher Recruitment 2024
- फोटो : getty
विस्तार
SSB Odisha Recruitment 2024: राज्य चयन बोर्ड, ओडिशा ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (पीजीटी) के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssbodisha.ac.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अप्रैल, 2024 है।
विज्ञापन
इतने पदों पर होगी भर्ती
यह भर्ती अभियान राज्य में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के 1061 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 21 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। योग्य उम्मीदवारों को चयन लिखित परीक्षा और करियर मूल्यांकन पर आधारित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क अनारक्षित/एसईबीसी श्रेणी के लिए 500 रुपये और केवल अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये निर्धारित है।
कैसे करें आवेदन?
- आधिकारिक वेबसाइट ssbodisha.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, "Online Application for Recruitment to the Posts of Post Graduate Teachers (PGT) in Non-Govt. Aided Higher Secondary Schools of Odisha" पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा।
- रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।