फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSB Odisha Lecturer Recruitment 2023 know how to Apply at ssbodisha.ac.in

Lecturer Recruitment 2023: लेक्चरर के करीब 1100 पदों पर भर्तियां, जानें योग्यता और आवेदन का तरीका

Tue, 12 Sep 2023 04:21 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 12 Sep 2023 04:21 PM IST
सार

SSB Odisha Lecturer Recruitment 2023: राज्य चयन बोर्ड, ओडिशा ने लेक्चरर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन
SSB Odisha Lecturer Recruitment 2023 know how to Apply at ssbodisha.ac.in
लेक्चरर भर्ती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SSB Odisha Lecturer Recruitment 2023: राज्य चयन बोर्ड, ओडिशा की तरफ से लेक्चरर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 12 सितंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएसबी ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट ssbodish.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की  अंतिम तिथि 13 अक्तूबर 2023 तक है।

विज्ञापन

राज्य चयन बोर्ड, ओडिशा की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 1065 लेक्चरर पदों को भरना है। इन पदों के लिए आवेदन वाले उम्मीदवारों की आयु 01 सितंबर, 2023 को 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों को नियमानुसार आयुसीमा में छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों या इसके समकक्ष ग्रेड के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही भर्ती के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़नी चाहिए।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क

अनारक्षित श्रेणी/एसईबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन तरीके से किया जाना है।



 

लेक्चरर पदों पर होने वाली लिखित परीक्षा बटासोर, बेरहामपुर, भुवनेश्वर, बोटांगिर, कटक, जयपोर और संबलपुर जोन से उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर संबंधित क्षेत्र में आयोजित की जाएगी।

परीक्षा पैटर्न

एसएसबी ओडिशा लेक्चरर भर्ती परीक्षा में 100 प्रश्न होते हैं। परीक्षा ऑनलाइन मोड (बहुविकल्पीय प्रकार) के माध्यम से आयोजित की जाएगी। प्रत्येक प्रश्न 1.5 अंक का होगा। हर गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा पूरी करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed