Lecturer Recruitment 2023: लेक्चरर के करीब 1100 पदों पर भर्तियां, जानें योग्यता और आवेदन का तरीका
SSB Odisha Lecturer Recruitment 2023: राज्य चयन बोर्ड, ओडिशा ने लेक्चरर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विस्तार
SSB Odisha Lecturer Recruitment 2023: राज्य चयन बोर्ड, ओडिशा की तरफ से लेक्चरर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 12 सितंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएसबी ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट ssbodish.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अक्तूबर 2023 तक है।
राज्य चयन बोर्ड, ओडिशा की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 1065 लेक्चरर पदों को भरना है। इन पदों के लिए आवेदन वाले उम्मीदवारों की आयु 01 सितंबर, 2023 को 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों को नियमानुसार आयुसीमा में छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों या इसके समकक्ष ग्रेड के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही भर्ती के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़नी चाहिए।
आवेदन शुल्क
अनारक्षित श्रेणी/एसईबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन तरीके से किया जाना है।
लेक्चरर पदों पर होने वाली लिखित परीक्षा बटासोर, बेरहामपुर, भुवनेश्वर, बोटांगिर, कटक, जयपोर और संबलपुर जोन से उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर संबंधित क्षेत्र में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा पैटर्न
एसएसबी ओडिशा लेक्चरर भर्ती परीक्षा में 100 प्रश्न होते हैं। परीक्षा ऑनलाइन मोड (बहुविकल्पीय प्रकार) के माध्यम से आयोजित की जाएगी। प्रत्येक प्रश्न 1.5 अंक का होगा। हर गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा पूरी करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा।