SSB Recruitment 2023: सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। सशस्त्र सीमा बल ने हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssbrectt.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 जून, 2023 तक है।
SSB Recruitment 2023: सशस्त्र सीमा बल में निकलीं नौकरियां, जानें कहां कैसे करें आवेदन
SSB Recruitment 2023: सशस्त्र सीमा बल ने हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस भर्ती अभियान का उद्देश्य सशस्त्र सीमा बल, गृह मंत्रालय के ग्रुप-सी गैर-राजपत्रित (कॉम्बैटाइज्ड) में हेड कॉन्स्टेबल (इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, स्टीवर्ड, पशु चिकित्सा और संचार) के पदों पर कुल 914 रिक्तियों को भरना है।
पदों का विवरण
-
हेड कॉन्स्टेबल (इलेक्ट्रीशियन) - 15 पद
-
हेड कॉन्स्टेबल (मैकेनिक - केवल पुरुष) - 296 पद
-
हेड कॉन्स्टेबल (स्टीवर्ड) - 02 पद
-
हेड कॉन्स्टेबल (पशु चिकित्सा) - 23 पद
-
हेड कॉन्स्टेबल (संचार) - 578 पद
-
कुल पदों का संख्या - 914 हैं
शैक्षणिक योग्यता
हेड कॉन्स्टेबल (मैकेनिक - पुरुष केवल), हेड कॉन्स्टेबल इलेक्ट्रीशियन स्टीवर्ड, पशु चिकित्सा और संचार के लिए शैक्षिक योग्यता 10वीं पास या इसके समकक्ष किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से डिग्री। संबंधित ट्रेड में एक से दो साल का कार्य अनुभव होना चाहिए।
आवेदन शुल्क
एसएसबी की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, भूतपूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।