फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Southern Railway: Interested in apprentice in Southern Railway, apply immediately, registration close today

Southern Railway: दक्षिण रेलवे में अप्रेंटिस के इच्छुक तुरंत करें आवेदन, आज बंद हो जाएगी पंजीकरण विंडो

Mon, 12 Aug 2024 08:43 AM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Mon, 12 Aug 2024 08:43 AM IST
सार

Southern Railway: दक्षिण रेलवे ने दो हजार से ज्यादा पदों पर अप्रेंटिसशिप कराएगा। इसके लिए पंजीकरण चल रहा है, जो भी अभ्यर्थी इसके लिए इच्छुक हैं, उनके पास आवेदन का आज आखिरी मौका है। 

विज्ञापन
Southern Railway: Interested in apprentice in Southern Railway, apply immediately, registration close today
आखिरी मौका आज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Southern Railway: दक्षिण रेलवे में अप्रेंटिस करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास आज आवेदन करने का आखिरी मौका है। दो हजार से अधिक पदों पर दक्षिण रेलवे ने अप्रेंटिस की भर्ती निकाली है। चयनित उम्मीदवारों को स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।  रेलवे में अप्रेंटिस करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को दक्षिण रेलवे की आधिकारिक उम्मीदवार sr.indianrailways.gov.in पर जाकर अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि दक्षिण रेलवे दो हजार से अधिक पदों पर उम्मीदवारों को अप्रेंटिस का मौका दे रहा है। इसके लिए उम्मीदवार आज ही आवेदन करें। आज शाम तक वेबसाइट बंद हो जाएगी।
विज्ञापन


शैक्षणिक योग्यता: दक्षिण रेलवे में अप्रेंटिस करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं/ 12वीं/ संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो।
विज्ञापन


आयु सीमा: अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष होनी चाहिए। वहीं ऊपरी आयु फ्रेशर्स के लिए 22 वर्ष और एक्स ITI और MLT के लिए 24 वर्ष तय की गई है। हालांकि ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयन प्रक्रिया: दक्षिण रेलवे में अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों का चयन 10वीं और आईटीआई में मिले अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट तैयार होने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा।


आवेदन शुल्क
दक्षिण रेलवे में अप्रेंटिस के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों को 100 रुपये देना हौगा। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन नि-शुल्क है।

स्टाइपेंड: अप्रेंटिस के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को रेलवे के नियमानुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा।

रेलवे में अप्रेंटिस के लिए ऐसे करें आवेदन :
  • दक्षिण रेलवे के दो हजार से अधिक अप्रेंटिस के पदों के लिए आवेदन करने के लिए  उम्मीदवारों को इन चरणो को फॉलो करना होगा।
  • ऑफिशियल वेबसाइट sr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
  • पॉप अप में अप्रेंटिसशिप के लिंक पर क्लिक करें।
  • Click here for Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • अब लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल्स भरें और फॉर्म पूरा करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed