South Indian Bank ने जारी किए प्रोबेशनरी लीगल ऑफिसर परीक्षा के एडमिट कार्ड, ऐसे करें चेक
साउथ इंडियन बैंक द्वारा प्रोबेशनरी लीगल ऑफिसर परीक्षा के एडमिट कार्ड 2019 जारी कर दिए हैं। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने प्रोबेशनरी लीगल ऑफिसर परीक्षा के लिए आवेदन किया है। वे अब अपने एडमिट कार्ड को साउथ इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट ssindindiabank.com से डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि उम्मीदवार अपने कॉल लेटर को 01 अगस्त, 2019 से 11 अगस्त, 2019 तक डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा से कुल 12 खाली पदों को भरा जाना है। परीक्षा 11 अगस्त, 2019 को विभिन्न परीक्षा केंद्रो पर आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवार अपने साउथ इंडियन बैंक प्रोबेशनरी लीगल ऑफिसर एडमिट कार्ड को नीचे दिए गए लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपनी पंजीकरण संख्या / रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Bank of Baroda में नौकरी पाने का सपना अब होगा पूरा, लेकिन आवेदन का अंतिम मौका आज
साउथ इंडियन बैंक एडमिट कार्ड 2019 ऐसे करें डाउनलोड -
स्टेप 1 : सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट southindianbank.com पर जाएं।
स्टेप 2 : होम पेज पर दिए गए करियर सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3 : अब उम्मीदवार दिए गए Recruitment of Probationary Legal Officers पर क्लिक करें।
स्टेप 4 : अब आपकी स्क्रीन पर दिए गए Download Call Letter वाले लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 6 : मांगी गई जानकारी दर्ज कर, लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 7 : आपके सामने परीक्षा का एडमिट कॉर्ड होगा, उसे डाउनलोड करें।
स्टेप 8 : एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
प्रोबेशनरी लीगल ऑफिसर के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : Indian Oil में अगर अभी तक नहीं किया आवेदन, तो अब भी है एक मौका
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : UPSC मुख्य परीक्षा के लिए शुरू हुआ DAF, क्या आपने पूरी की ये जरूरी प्रक्रिया