फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SLPRB Assam SI Exam Result Declared, PST-PET date announced; know details

SLPRB Assam SI Result: एसएलपीआरबी सब-इंस्पेक्टर परीक्षा का परिणाम घोषित, पीएसटी-पीईटी की तारीख भी जारी

Thu, 06 Mar 2025 11:43 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 06 Mar 2025 11:43 AM IST
सार

Assam SI Exam Result: एसएलपीआरबी असम ने सब-इंस्पेक्टर परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में सफल अभ्यर्थी 17 मार्च से शुरू होने वाली पीएसटी और पीईटी परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे।

विज्ञापन
SLPRB Assam SI Exam Result Declared, PST-PET date announced; know details
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

SLPRB Assam SI Result 2025: असम राज्य पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB) ने गुरुवार यानी आज 6 मार्च 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सब-इंस्पेक्टर (SI) परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। परिणाम को उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

SLPRB Assam SI 2025 Result: रिजल्ट में मिलेगी ये जानकारी

इस परिणाम में परीक्षा का नाम, परीक्षा की तारीख, उम्मीदवार का पंजीकरण नंबर, प्राप्त अंक और उत्तीर्ण/असफल होने की स्थिति जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होगी। उम्मीदवारों को अपना परिणाम देखने के लिए अपने आवेदन संख्या, नाम और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

विज्ञापन

SLPRB Assam SI 2025: PST और PET परीक्षा

एसएलपीआरबी ने उन उम्मीदवारों के लिए PST (Physical Standard Test) और PET (Physical Efficiency Test) परीक्षा की तारीख भी जारी कर दी है जो लिखित परीक्षा में सफल हुए हैं। यह परीक्षा 17 से 21 मार्च 2025 तक असम पुलिस बटालियन, काहिलीपारा, गुवाहाटी में आयोजित की जाएगी। असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर (सिविल डिफेंस जूनियर) के पद के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख जल्द घोषित की जाएगी।

परीक्षा और चयन प्रक्रिया

एसएलपीआरबी असम ने 203 सब-इंस्पेक्टर (एसआई) के लिए यह भर्ती निकाली थी। इनमें से 144 पद असम पुलिस रेडियो संगठन, 7 पद असम पुलिस रेडियो संगठन के सब-निरीक्षक (संचार), 51 पद असम कमांडो बटालियन के सब-निरीक्षक और 1 पद असम पुलिस रेडियो संगठन के सब-निरीक्षक और 1 पद असम पुलिस रेडियो संगठन के लिए हैं। 

SLPRB Assam SI Admit Card 2025: इस दिन जारी होंगे प्रवेश पत्र

एसएलपीआरबी असम एसआई पीएसटी और पीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 9 मार्च 2025 को सुबह 11 बजे जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को अपने द्वारा चयनित पदों के आधार पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। यदि उम्मीदवार ने एक से अधिक पदों के लिए सफलता प्राप्त की है, तो उन्हें प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। 

SLPRB Assam SI Result 2025: डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले SLPRB की आधिकारिक वेबसाइट http://slprbassam.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Result of the Written Test (CWT-2025) Assam Police Result” लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नई विंडो खुलेगी, जिसमें आपको अपनी लॉगिन डिटेल्स (आवेदन संख्या, नाम, जन्म तिथि) भरनी होंगी।
  • अब ‘Submit’ बटन पर क्लिक करने के बाद SLPRB Assam SI 2025 परिणाम स्क्रीन पर दिखेगा।
  • परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed