SJVN Recruitment 2024: एसजेवीएन लिमिटेड में अपरेंटिस पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट-आईटीआई वालों के पास मौका
SJVN Apprentice Recruitment 2024: एसजेवीएन लिमिटेड में अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसमें ग्रेजुएट-आईटीआई और डिप्लोमा वालों के पास आवेदन करने का मौका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SJVN Recruitment 2024: सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड की तरफ से अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 18 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sjvn.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 07 जनवरी 2024 तक है।
SJVN Apprentice पदों की संख्या
एसजेवीएन लिमिटेड में अपरेंटिस के 400 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 175 पद, टेक्नीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस के 100 पद और टेक्नीशियन (आईटीआई) अप्रेंटिस के 125 पद हैं।
SJVN आयुसीमा
इस भर्ती अभियान के जरिए ग्रेजुएट एवं टेक्नीशियन अप्रेंटिस पदों पर पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
SJVN Apprentice Recruitment आवेदन शुल्क
एसजेवीएन लिमिटेड में अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट प्रदान की गई है।
SJVN Recruitment स्टाइपेंड
-
एसजेवीएन लिमिटेड में ग्रेजुएट अपरेंटिस पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 10,000 प्रति माह दिया जाएगा।
-
डिप्लोमा अपरेंटिस पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 8,000 रुपये प्रति माह दिया जाएगा।
-
आईटीआई अपरेंटिस पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 7,000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।