{"_id":"56d94e4b4f1c1bb4048b467c","slug":"siddhartha-become-topper-in-pcs-2015","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" PCS परीक्षा: महिलाओं में वान्या सिंह पहले स्थान पर","category":{"title":"Other Jobs","title_hn":"अन्य नौकरियां","slug":"other-jobs"}}
PCS परीक्षा: महिलाओं में वान्या सिंह पहले स्थान पर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 04 Mar 2016 09:19 PM IST
सार
- पीसीएस सामान्य एवं विशेष चयन परीक्षा-2015 का अंतिम परिणाम घोषित
- इलाहाबाद के सिद्धार्थ यादव पहले, प्रतापगढ़ के मंगलेश दुबे दूसरे टॉपर
- वान्या सिंह महिलाओं में पहले स्थान पर
विज्ञापन
पीसीएस परीक्षा
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस सामान्य एवं विशेष चयन परीक्षा-2015 का अंतिम परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया।
इसमें इलाहाबाद के सिद्धार्थ यादव पहले, प्रतापगढ़ के मंगलेश दुबे दूसरे एवं अंबेडकरनगर के प्रशांत तिवारी तीसरे स्थान पर रहे। तीनों का चयन एसडीएम के पद पर हुआ है।
एसडीएम में 11वें पद पर चयनित वान्या सिंह महिलाओं में पहले स्थान पर रहीं। वहीं एसडीएम पद पर तेरहवें स्थान पर इलाहाबाद की शुभांगी शुक्ला का चयन हुआ है।
आयोग की ओर से घोषित परिणाम में एसडीएम के 22 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। उप पुलिस अधीक्षक के पद पर 16 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इसमें अतुल अंजान त्रिपाठी पहले स्थान पर रहे हैं।

Trending Videos
पीसीएस परीक्षा परिणाम
पीसीएस परीक्षा परिणाम
असिस्टेंट कमिश्नर कामर्शियल टैक्स के पद पर 114 अभ्यर्थी चुने गए हैं। खंड विकास अधिकारी के 16 पदों में सर्वज्ञ मिश्र पहले स्थान पर रहे। बीएसए एवं एडीआईओएस के तीन पदों में प्रवीण कुमार तिवारी पहले स्थान पर रहे। असिस्टेंट कमिश्नर इंडस्ट्री के 84 पदों में प्रवीण कुमार सिंह पहले स्थान पर रहे।
डिप्टी सप्लाई आफिसर के नौ पदों पर उमेश चंद्र मिश्र पहले, जिला प्रोबेशन आफिसर के आठ पदों में योगेश प्रताप मिश्र पहले, कामर्शियल टैक्स आफिसर के 55 पदों में पंकज तिवारी पहले, असिस्टेंट लेबर कमिश्नर के तीन पदों में नासिर खान पहले, नायब तहसीलदार के 62 पदों में रवि कुमार सिंह पहले, जिला बैकवर्ड क्लास आफिसर के 10 पदों में राजीव त्रिपाठी पहले, कृषि सेवा अनुभाग के तीन पदों में सुमित कुमार सिंह पहले, सब रजिस्ट्रार के 27 पदों में प्रभाष सिंह पहले, ट्रेजरी आफिसर के नौ पदों पर अभिषेक शुक्ल पहले स्थान पर रहे।
हार्टीकल्चर आफिसर के दो, सीनियर लेक्चरर के एक, हार्टीकल्चर आफिसर ग्रेड-टू के एक, एआरटीओ के दो, वर्क आफिसर के 24 पद जिला विकलांग कल्याण अधिकारी के 12 पद, जिला होमगार्ड कमांडेंट के तीन, डीपीआरओ के आठ, जिला सोशल वेलफेयर के दो, असिस्टेंट कंट्रोलर के तीन, असिस्टेंट इम्प्लायमेंट आफिसर के 12 पदों पर भी अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।