फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SIDBI recruitment 2022 for 100 Assistant Manager posts apply on sidbi.in

SIDBI Recruitment 2022: एसआईडीबीआई में सहायक प्रबंधक ग्रेड 'ए' पदों पर भर्ती, इस तारीख से करें आवेदन

Tue, 13 Dec 2022 02:36 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 13 Dec 2022 02:36 PM IST
सार


SIDBI recruitment 2022:  भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) ने सामान्य स्ट्रीम में सहायक प्रबंधक ग्रेड 'ए' के पदों पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।

विज्ञापन
SIDBI recruitment 2022 for 100 Assistant Manager posts apply on sidbi.in
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

SIDBI recruitment 2022:  भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) ने सामान्य स्ट्रीम में सहायक प्रबंधक ग्रेड 'ए' के पदों पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार 14 दिसंबर से आधिकारिक वेबसाइट www.sidbi.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। 

विज्ञापन


रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 03 जनवरी, 2023 है। ऑनलाइन परीक्षा की संभावित तिथि जनवरी/फरवरी 2023 है। साक्षात्कार की संभावित तिथि फरवरी 2023 है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 100 सहायक प्रबंधक ग्रेड 'ए' - सामान्य स्ट्रीम के पदों को भरना है।

विज्ञापन

SIDBI Recruitment 2022 पात्रता मापदंड

 आयु सीमा-  आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 14 दिसंबर, 2022 तक 21 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


शैक्षिक योग्यता- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) / केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातकोत्तर डिग्री (अधिमानतः वाणिज्य / अर्थशास्त्र / प्रबंधन विषय से) या कानून में स्नातक की डिग्री / इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री ( अधिमानतः सिविल / इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल) या सीए / सीएस / सीडब्ल्यूए / सीएफए / सीएमए या पीएच.डी. भारत सरकार/यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों से होनी चाहिए। 






SIDBI Recruitment 2022 आवेदन शुल्क

अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये होगा, जबकि अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 1100 रुपये लागू है। स्टाफ उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed