फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SGPGI Recruitment 2023 Notification Out For 905 Post Know How To Apply Online Form

SGPGIMS recruitment: यूपी में नर्सिंग अधिकारी के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जानें कहां और कैसे मिलेगी नौकरी?

Fri, 06 Jan 2023 09:45 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 06 Jan 2023 09:45 AM IST
सार

SGPGIMS recruitment 2023: संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGIMS) लखनऊ ने नर्सिंग ऑफिसर (पहले 'सिस्टर ग्रेड- II') के पदों के पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। 

विज्ञापन
SGPGI Recruitment 2023 Notification Out For 905 Post Know How To Apply Online Form
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SGPGIMS recruitment 2023: संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGIMS) लखनऊ ने नर्सिंग ऑफिसर (पहले 'सिस्टर ग्रेड- II') के पदों के पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार एसजीपीजीआई की आधिकारिक वेबसाइट sgpgims.org.in पर जाकर आज यानी पांच जनवरी 2023 से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।  आवेदन की प्रक्रिया 25 जनवरी, 2023 तक जारी रहेगी। 
विज्ञापन

 

SGPGIMS recruitment 2023 इन पदों पर भर्तियां

इस भर्ती अभियान का उद्देश्य एसजीपीजीआई लखनऊ में खाली 905 पदों को भरने के लिए किया जा रहा है। एससी के 191 पद, एसटी के 19 पद, ओबीसी के पद 243, ईडब्ल्यूएस के 90 पद, अनारक्षित के 362 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया में चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। जो अंग्रेजी भाषा में होगी।  इस भर्ती के लिए आवेदकों की आयु सीमा एक जनवरी, 2023 को 18 से 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

SGPGIMS recruitment 2023 शैक्षिक योग्यता

नर्सिंग अधिकारी के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता की बात करे तो भारतीय नर्सिंग परिषद से मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बीएससी ऑनर्स, बी.एससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए। या भारतीय नर्सिंग परिषद से मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बीएससी (डाक सर्टिफिकेट) पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए।  भारतीय नर्सिंग परिषद से मान्यता प्राप्त संस्थान / बोर्ड या परिषद से जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी में डिप्लोमा होना चाहिए। भारत नर्सिंग परिषद में नर्स और मिडवाइफ के रूप में पंजीकृत।
 
विज्ञापन

SGPGIMS recruitment 2023 यह है आवेदन शुल्क

नर्सिंग अधिकारी के पद पर आवेदन करने वाले  अनारक्षित, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 1180 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 708 रुपये का शुल्क देना होगा।

SGPGIMS Recruitment 2022 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sgpgims.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “नर्सिंग ऑफिसर” पोस्ट पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
  • फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed