SEBI Recruitment 2022: सेबी में निकलीं विभिन्न पदों पर भर्तियां, जानें ऑनलाइन आवेदन का तरीका
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने ग्रेड ए अधिकारी के कुल 120 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने ग्रेड ए अधिकारी के 120 पदों पर भर्तिया निकाली हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 24 जनवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय है। सेबी ने सामान्य प्रशासन के लिए आईटी विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और अन्य अधिकारियों के लिए ग्रेड ए के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा फरवरी-अप्रैल, 2022 के दौरान आयोजित की जाएगी। सेबी एक प्रतिष्ठित संगठन है जो प्रतिभूतियों में निवेशकों के हितों की रक्षा करता है और प्रतिभूति बाजार को नियंत्रित करना है।
SEBI Recruitment 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि - 5 जनवरी, 2022
- ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया खत्म होने की तिथि - 24 जनवरी, 2022
- पहले चरण की ऑनलाइन परीक्षा की तिथि - 20 मार्च, 2022
- दूसरे चरण की ऑनलाइन परीक्षा की तिथि (सूचना प्रौद्योगिकी स्ट्रीम को छोड़कर) - 20 मार्च, 2022
- सूचना प्रौद्योगिकी स्ट्रीम के दूसरे चरण की परीक्षा की तिथि - 3 अप्रैल, 2022
- तीसरे चरण के तहत साक्षात्कार की तिथि - तारीखों के बारे में उम्मीदवारों को सूचित किया जाएगा।
SEBI Recruitment 2022 का ये है भर्ती विवरण
- ऑफिसर ग्रेड ए: 120 पद
- सामान्य पदों पर भर्ती के लिए पद विवरण : 80 पद
- अनारक्षित श्रेणी : 32 पद
- ओबीसी श्रेणी : 22 पद
- अनुसूचित जाति: 11
- एसटी: 7
- ईडब्ल्यूएस: 8
कानूनी के पदों पर भर्ती के लिए पद विवरण : 16 पद
- अनारक्षित : 11 पद
- ओबीसी: 02 पद
- अनुसूचित जाति: 01 पद
- अनुसूचित जनजाति: 01 पद
- ईडब्ल्यूएस: 01 पद
आईटी के पदों के लिए भर्ती विवरण : 14 पद
- अनारक्षित: 04 पद
- ओबीसी: 02 पद
- अनुसूचित जाति: 03 पद
- अनुसूचित जनजाति: 03 पद
- ईडब्ल्यूएस - 01 पद
शौध के पदों पर भर्ती के लिए पद विवरण : 07 पद
- अनारक्षित : 04 पद
- ओबीसी: 02 पद
- अनुसूचित जाति : 01 पद
आधिकारिक भाषा में पदों का भर्ती विवरण : 03 पद
- अनारक्षित : 02 पद
- ओबीसी : 01 पद
SEBI Recruitment 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन
- सेबी की आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर जाएं।
- अब उम्मीदवार होमपेज पर जाकर भर्ती के अनुभाग पर क्लिक करें।
- भर्ती से जुड़ी अधिसूचना को अच्छी तरह से पढ़ें।
- अब उम्मीदवार पंजीकरण के लिए लॉग इन पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करते हुए आवश्यक सूचनाओं को ऑनलाइन भरें।
- अब उम्मीदवार अपना आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन शुल्क जमा करने के बाद आवेदन पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड करें।
- अब अपने आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।