SCL Recruitment: एससीएल में असिस्टेंट भर्ती के लिए पंजीकरण का आखिरी मौका, आज बंद होगी आवेदन विंडो
SCL Assistant Vacancy 2025: सेमी कंडक्टर लेबोरेटरी ने असिस्टेंट पदों पर भर्ती निकाली थी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज समाप्त हो जाएगी। पात्र उम्मीदवार आधिकरिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SCL Assistant Recruitment 2025: सेमी कंडक्टर लेबोरेटरी (SCL) में नियमित आधार पर सहायकों (प्रशासनिक सहायता कर्मचारी) की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 26 फरवरी 2025 (रात 11:59 बजे) को बंद हो जाएगी। इसके बाद उम्मीदवार सिर्फ आवेदन पत्र का शुल्क भुगतान 28 फरवरी तक कर सकेंगे। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 25 असिस्टेंट पदों को भरना है। जिसमें, सामान्य श्रेणी के लिए 11, ओबीसी के लिए 6, एससी/एसटी के लिए 6 और ईडब्ल्यूएस के लिए 2 रिक्तियां शामिल हैं।
योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कंप्यूटर का ज्ञान अनिवार्य है।
आयु सीमा
आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयू सीमा 25 वर्ष निर्धारित है। जबकि एससी/एसटी अभ्यर्थियों को 5 साल, अन्य पिछड़ा वर्ग को 3 वर्ष, पीडब्ल्यूबीडी (अनारक्षित) को 10 वर्ष, पीडब्ल्यूबीडी (ओबीसी) को 13 वर्ष और पीडब्ल्यूबीडी (एससी/एसटी) को 15 वर्ष की आयु सीमा में छूट दी गई है।
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को ऑनलाइन भुगतान गेटवे के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इन पदों के लिए सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी उम्मीदवारों को 944 रुपये का भुगतान करना होगा और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएसएम/महिला श्रेणी के उम्मीदवारों को 472 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
सैलरी
चयिनत उम्मीदवार को सहायक के पद पर सातवें केंद्रिय वेतन आयोग के स्तर-4 (25500- 81100) के रुप में नियुक्त किया जाएगा। न्यूनतम मूल वेतन 25500 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। मूल वेतन के साथ-साथ उम्मीदवारों को हाउस रेंट अलाउंस (HRA), ट्रैवल अलाउंस (TA), महंगाई भत्ता आदि सहित कई भत्ते मिलेंगे।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.scl.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, "कैरियर सेक्शन" पर क्लिक करें।
- "Recruitment of Assistant" देखें और उस पर क्लिक करें।
- अपना ईमेल आईडी, रोल नंबर और अन्य व्यक्तिगत विवरण के साथ पंजीकरण फॉर्म भरें।
- आवेदन पत्र पूरा करें और अपनी योग्यता और अन्य आवश्यक विवरण प्रस्तुत करें।
- अपना फोटो, हस्ताक्षर, जाति प्रमाण पत्र आदि अपलोड करें।
- अपना आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अंत में आवेदन पत्र जमा कर दें।