फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SCL Recruitment: Last chance for assistant recruitment, registration will close soon; Know how to apply

SCL Recruitment: एससीएल में असिस्टेंट भर्ती के लिए आखिरी मौका, जल्द बंद होगा पंजीकरण; जानें कैसे करें अप्लाई

Sun, 23 Feb 2025 07:24 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 23 Feb 2025 07:24 PM IST
सार

SCL Assistant Vacancy 2025: सेमी कंडक्टर लेबोरेटरी ने असिस्टेंट पदों पर भर्ती निकाली थी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही बंद हो जाएगी। पात्र उम्मीदवार आधिकरिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
SCL Recruitment: Last chance for assistant recruitment, registration will close soon; Know how to apply
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

SCL Assistant Recruitment 2025: सेमी कंडक्टर लेबोरेटरी (SCL) में नियमित आधार पर सहायकों (प्रशासनिक सहायता कर्मचारी) की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद हो जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 25 असिस्टेंट पदों को भरना है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 26 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


सेमी कंडक्टर लेबोरेटरी ने असिस्टेंट पदों के लिए कुल 25 रिक्तियां जारी की हैं, जिसमें, सामान्य श्रेणी के लिए 11, ओबीसी के लिए 6, एससी/एसटी के लिए 6 और ईडब्ल्यूएस के लिए 2 रिक्तियां शामिल हैं।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन की आरंभ तिथि: 27 जनवरी 2025
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 26 फरवरी 2025 (रात 11:59 बजे)
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 28 फरवरी 2025 (रात 11:59 बजे)

कौन कर सकता है आवेदन?

भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों को कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयु सीमा

आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयू सीमा 25 वर्ष निर्धारित है। जबकि एससी/एसटी अभ्यर्थियों को 5 साल, अन्य पिछड़ा वर्ग को 3 वर्ष, पीडब्ल्यूबीडी (अनारक्षित) को 10 वर्ष, पीडब्ल्यूबीडी (ओबीसी) को 13 वर्ष और पीडब्ल्यूबीडी (एससी/एसटी) को 15 वर्ष की आयुी सीमा में छूट दी गई है।

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को ऑनलाइन भुगतान गेटवे के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इन पदों के लिए सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी उम्मीदवारों को 944 रुपये का भुगतान करना होगा और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएसएम/महिला श्रेणी के उम्मीदवारों को 472 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।  

हर महीने इतनी मिलेंगी सैलरी 

चयिनत उम्मीदवार को सहायक के पद पर सातवें केंद्रिय वेतन आयोग के स्तर-4 (25500- 81100) के रुप में नियुक्त किया जाएगा। न्यूनतम मूल वेतन 25500 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। मूल वेतन के साथ-साथ उम्मीदवारों को हाउस रेंट अलाउंस (HRA), ट्रैवल अलाउंस (TA), महंगाई भत्ता आदि सहित कई भत्ते मिलेंगे।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.scl.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, "कैरियर सेक्शन" पर क्लिक करें।
  • "Recruitment of Assistant" देखें और उस पर क्लिक करें।
  • अपना ईमेल आईडी, रोल नंबर और अन्य व्यक्तिगत विवरण के साथ पंजीकरण फॉर्म भरें।
  • आवेदन पत्र पूरा करें और अपनी योग्यता और अन्य आवश्यक विवरण प्रस्तुत करें।
  • अपना फोटो, हस्ताक्षर, जाति प्रमाण पत्र आदि अपलोड करें। 
  • अपना आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अंत में आवेदन पत्र जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed