SBI SCO Recruitment 2024: एसबीआई में कैडर ऑफिसर के पदों पर चल रही है भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
SBI SCO Recruitment 2024: भारतीय स्टेट बैंक ने वर्तमान में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SBI SCO Recruitment 2024: भारतीय स्टेट बैंक स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों के लिए आवेदन स्वीकार कर रहा है। पात्र व्यक्ति एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट (sbi.co.in) पर जाकार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, रिक्तियों के लिए पंजीकरण 22 नवंबर से शुरू हुआ और पंजीकरण फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर है।
इस भर्ती अभियान के माध्यम 169 सहायक प्रबंधक के पदों भरा जाएगा, जिसमें सहायक प्रबंधक (इंजीनियर-सिविल) के लिए 42 पद, सहायक प्रबंधक (इंजीनियर-इलेक्ट्रिकल) के लिए 25 पद, सहायक प्रबंधक (इंजीनियर-अग्निशमन) के लिए 101 पद और सहायक प्रबंधक (इंजीनियर-सिविल) के लिए 1 पद शामिल है।
पात्रता मानदंड
इन सभी पदों के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित क्षेत्र में कम से कम 60% अंकों के साथ में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। भारत सरकार के नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
कब होगा एग्जाम?
ऑनलाइन लिखित परीक्षा जनवरी में आयोजित करने की उम्मीद है। एडमिट कार्ड बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा और आवेदकों को एसएमएस और ई-मेल द्वारा वितरित किया जाएगा।
परीक्षा में दो पेपर होंगे। सामान्य योग्यता और व्यावसायिक ज्ञान। सामान्य योग्यता परीक्षा 90 मिनट तक चलेगी, जबकि व्यावसायिक ज्ञान परीक्षा 45 मिनट तक चलेगी। ऑनलाइन लिखित परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए कोई दंडात्मक अंक नहीं होंगे। अंतिम मेरिट सूची व्यावसायिक ज्ञान परीक्षण (100 में से) और साक्षात्कार (25 में से) के अंकों के औसत के आधार पर 70:30 के वेटेज के साथ निर्धारित की जाएगी।
आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी उम्मीदवारों को 750 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है। भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के अलावा अन्य विकल्पों के माध्यम से किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
- एसबीआई एससीओ भर्ती सहायक प्रबंधक पदों के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (sbi.co.in) पर जाएं।
- होमपेज पर पहुंचने पर, 'अनुबंध के आधार पर विशेषज्ञ संवर्ग अधिकारियों की भर्ती' लिंक पर क्लिक करें।
- अपने खाते में लॉग इन करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- फॉर्म को सही-सही भरें और आवेदन शुल्क जमा करें।
- अंत में फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।