फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI SCO Recruitment 2021: Vacancies have come out in 606 posts in SBI, after selection Safalta

SBI SCO Recruitment 2021: SBI में 606 पदों पर निकली हैं रिक्तियां, चयन होने के बाद मिलेगी लाखों की सैलरी

Wed, 29 Sep 2021 05:59 PM IST
सोनिया चौहान Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: सोनिया चौहान Updated Wed, 29 Sep 2021 05:59 PM IST
सार

SBI SCO Recruitment 2021: SBI में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के कुल 606 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर 2021 से शुरू हो गई है और यह 18 अक्टूबर 2021 तक चलेगी। 

विज्ञापन
SBI SCO Recruitment 2021: Vacancies have come out in 606 posts in SBI, after selection Safalta
SBI - फोटो : social media

विस्तार

भारत की सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के साथ जुड़कर काम करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने वेल्थ मैनेजमेंट बिजनेस यूनिट में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कुल तीन भर्ती विज्ञापन जारी किए हैं। इन तीनों भर्ती विज्ञापनों के माध्यम से कुल 606 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर 2021 से शुरू हो गई है और यह 18 अक्टूबर 2021 तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना देख सकते हैं और इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए किताबें खोज रहे हैं, तो आप सफलता के Exam Preparation FREE E Books - Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन

किन पदों पर निकली हैं भर्तियां 
तीनों विज्ञापनों के माध्यम से 9 विभागों के कुल 606 पदों को भरा जाना है। इन पदों में कार्यकारी (दस्तावेज़ संरक्षण-अभिलेखागार) के 1 पद, रिलेशनशिप मैनेजर के 314 पद, रिलेशनशिप मैनेजर (टीम लीड) के 20 पद, ग्राहक संबंध कार्यकारी के 217 पद, निवेश अधिकारी के 12 पद, सेंट्रल रिसर्च टीम (प्रोडक्ट लीड) के 2 पद, सेंट्रल रिसर्च टीम (सपोर्ट) के 2 पद, मैनेजर (मार्केटिंग) के 12 पद और डिप्टी मैनेजर (मार्केटिंग) के 26 पद शामिल हैं। 

विज्ञापन

इस भर्ती से संबंधित ये महत्वपूर्ण बात जान लें आप 
इन पदों पर अलग अलग प्रक्रियाओं के जरिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। मैनेजर और डिप्टी मैनेजर के पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा आयोजित होगी, जबकि अन्य पदों पर अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू तथा अन्य दूसरे चयन प्रक्रियाओं के जरिए होगा। साथ ही इस भर्ती में अलग अलग पदों के लिए अलग अलग योग्यता और वर्क एक्सपीरिएंस मांगा गया है। इसलिए अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित जारी किए गए अधिसूचनाओं को ध्यान से देख लेना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेगी शानदार सैलरी 

इन पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को शानदार सैलरी मिलेगी। पदों के अनुसार सैलरी इस प्रकार है।

कार्यकारी (दस्तावेज़ संरक्षण-अभिलेखागार) : 8 से 12 लाख रुपये सालाना

रिलेशनशिप मैनेजर : 6 से 15 लाख रुपये सालाना

रिलेशनशिप मैनेजर (टीम लीड) : 10 से 28 लाख रुपये सालाना

ग्राहक संबंध कार्यकारी : 2 से 3 लाख रुपये सालाना

निवेश अधिकारी : 12 से 18 लाख रुपये सालाना

सेंट्रल रिसर्च टीम (प्रोडक्ट लीड) : 25 से 45 लाख रुपये सालाना

सेंट्रल रिसर्च टीम (सपोर्ट) : 7 से 10 लाख रुपये सालाना

मैनेजर (मार्केटिंग) : 63840 से 78230 रुपये मासिक

डिप्टी मैनेजर (मार्केटिंग) : 48170 से 69810 रुपये मासिक

घर बैठे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 
घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त  CTET, SSC GD, UP SI, SSC MTS समेत कई परिक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed