फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI Recruitment 2022: Recruitment has come out on 5008 posts, how many candidates can be passed exam-safalta

SBI Recruitment 2022 : 5008 पदों पर निकली हैं भर्ती, कब तक होगी परीक्षा व प्री में कितने अभ्यर्थी हो सकते पास

Sun, 18 Sep 2022 01:31 PM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Shobhit Shukla Updated Sun, 18 Sep 2022 01:31 PM IST
सार

SBI ने क्लर्क के पाँच हजार से भी अधिक पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया सात सितंबर 2022 से शुरू हो चुकी है।
 

विज्ञापन
SBI Recruitment 2022: Recruitment has come out on 5008 posts, how many candidates can be passed exam-safalta
एसबीआई में नौकरी का मौका - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बैंकिंग क्षेत्र की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) के हजारों पदों पर भर्ती निकाली हैं। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के जरिए कुल 5008 पदों पर भर्ती की जाएगी और इसके लिए किसी भी विषय से ग्रेजुएट अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। SBI ने इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत सात सितंबर2022 से कर दी है और अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए 27 सितंबर तक का समय दिया गया है। अभ्यर्थी SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस भर्ती का नोटिफिकेशन देख कर आवेदन भी कर सकते हैं। वहीं अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास SBI Clerk Batch - Join Now की मदद ले सकते हैं और सरकारी  बैंक में नौकरी का सपना पूरा सकते हैं।

विज्ञापन

कब तक होगी परीक्षा :

क्लर्क के 5008 पदों पर निकली इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन दो चरण के टेस्ट्स के बाद किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सबसे पहले प्रीलिमिनरी टेस्ट और फिर मेंस में हिस्सा लेना होगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए प्रीलिमिनरी टेस्ट का आयोजन इसी साल नवंबर महीने में किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

पहले चरण में कितने अभ्यर्थी होंगे पास :

इस भर्ती के जरिए कुल 5008 पदों को भरा जाना है। SBI द्वारा इसके लिए जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक प्रीलिमिनरी टेस्ट में कुल रिक्तियों की संख्या के 10 गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जा सकता है। इस हिसाब से देखा जाए तो इसके प्रीलिमिनरी टेस्ट में तकरीबन 50 हजार अभ्यर्थियों को सफल घोषित करके इन्हें मेंस के लिए बुलाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन :

इस भर्ती में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री प्राप्त या समकक्ष योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। वहीं अगर आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थियों की उम्र कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार उम्र सीमा में छूट का लाभ दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस भर्ती का नोटिफिकेशन जरूर देख लेना चाहिए।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की Safalta App के जरिए तुरंत इन  कोर्सेस  में  एडमिशन  लें  और  सरकारी  नौकरी  के  अपने  सपने  को  साकार  करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed