SBI PO Recruitment 2022: जानिए एसबीआई पीओ भर्ती परीक्षा की चयन प्रक्रिया, एडमिट कार्ड पर क्या है अपडेट?
SBI PO Recruitment 2022: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) जल्द ही प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करने वाला है। एसबीआई पीओ भर्ती की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SBI Probationary Officer Vacancy 2022: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) जल्द ही प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करने वाला है। एसबीआई पीओ भर्ती की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। चरण-1 यानी, प्रारंभिक परीक्षा जिसमें 100 अंकों के लिए वस्तुनिष्ठ परीक्षा होती है, चरण-2 यानी, मुख्य परीक्षा में 200 अंकों के लिए वस्तुनिष्ठ परीक्षा और 50 अंकों के लिए वर्णनात्मक परीक्षा होती है। वस्तुनिष्ठ परीक्षा के समापन के तुरंत बाद वर्णनात्मक परीक्षा आयोजित की जाएगी और उम्मीदवारों को कंप्यूटर पर अपने वर्णनात्मक परीक्षण उत्तर टाइप करने होंगे। चरण-3 साइकोमेट्रिक टेस्ट यानी साक्षात्कार और समूह अभ्यास आदि।
SBI PO Hall Ticket 2022: कब जारी होंगे एडमिट कार्ड
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) जल्द ही प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद के लिए हॉल टिकट जारी करेगा। योग्य उम्मीदवार दिसंबर के पहले/ दूसरे सप्ताह से आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। भारतीय स्टेट बैंक की प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती प्रारंभिक परीक्षा 2022 17-20 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। कुल 1673 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों को भरने के लिए एसबीआई पीओ भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।
SBI PO Admit Card 2022 डाउनलोड करने के चरण
-
सबसे पहले SBI के करिअर पेज sbi.co.in/web/careers/current-openings पर जाएं। -
अब होम पेज पर प्रोबेशनरी ऑफिसर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। -
इसके बाद अपने लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें। -
अब एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें। -
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।