फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI PO Recruitment 2021: Recruitment on 2056 posts of probationary officer, apply now

SBI PO Recruitment 2021: SBI में PO के पदों पर निकली हैं रिक्तियां, चयनित होने पर शानदार सैलरी के साथ मिलेगा कई तरह के भत्तों का लाभ

Wed, 06 Oct 2021 02:10 PM IST
Media Solution Initiative Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 06 Oct 2021 02:10 PM IST
सार

SBI PO Recruitment 2021: SBI ने PO के 2056 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अक्टूबर से शुरू हो गई है और यह 25 अक्टूबर तक चलेगी।

विज्ञापन
SBI PO Recruitment 2021: Recruitment on 2056 posts of probationary officer, apply now
sbi

विस्तार

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। देश में सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। SBI ने इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए SBI में PO के कुल 2056 रिक्त पदों को भरा जाएगा। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अक्टूबर से शुरू हो गई है और यह 25 अक्टूबर तक जारी रहेगी। इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं। अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के Exam Preparation FREE Course - Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यताएं : 
इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास ग्रेजुएट डिग्री होनी जरूरी है। जो अभ्यर्थी अपने ग्रेजुएट कोर्स के फाइनल ईयर या सेमेस्टर में हैं, वे भी इस शर्त के अधीन आवेदन कर सकते हैं कि, यदि उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है, तो उन्हें 31 दिसंबर, 2021 को या उससे पहले स्नातक परीक्षा पर करने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार उम्र सीमा में छूट का भी लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

3 चरणों की परीक्षा के बाद होगा चयन :
इन पदों पर नौकरी पाने के लिए अभ्यर्थियों को प्रीलिम्स, मेन, इंटरव्यू राउंड और प्री-एग्जाम ट्रेनिंग भी क्लियर करनी होगी। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा नवंबर/दिसंबर 2021 में आयोजित हो सकती है। जबकि मेन्स परीक्षा दिसंबर 2021 में संभावित है। इंटरव्यू (तीसरा फेज) फरवरी 2022 के दूसरे या तीसरे सप्ताह में आयोजित होगा। परीक्षा का रिजल्ट फरवरी या मार्च 2022 में घोषित किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेगी शानदार सैलरी : 
इन पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को शानदार सैलरी के साथ कई तरह के भत्तों का भी लाभ मिलेगा। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक PO के पद पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 36,000 से 63,840 रुपये के पे स्केल पर 4 एडवांस इंक्रीमेंट के साथ 41,960 रुपये की प्रारंभिक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा अभ्यर्थी DA, HRD, CCA और अन्य कई तरह के भत्ते पाने के लिए पात्र होंगे। 

यहाँ से करें घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त NDA&NA, SSC GD, UP SI, SSC MTS समेत कई परिक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed