फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI PO Admit Card 2022: Admit card will be issued soon, whether wait list will be made like clerk-safalta

SBI PO Admit Card 2022:जानें कब जारी होंगे एसबीआई पीओ के एडमिट कार्ड, वेटिंग लिस्ट पर ये है अपडेट

Mon, 21 Nov 2022 06:35 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Mon, 21 Nov 2022 06:35 PM IST
सार

SBI में पीओ भर्ती के लिए प्रीलिम्नरी परीक्षा 17 से 20 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएगी। जिसमें 10 लाख से अधिक उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं। SBI इस भर्ती परीक्षा के जरिए 1600 पदों पर भर्ती करेगी। 
 

विज्ञापन
SBI PO Admit Card 2022: Admit card will be issued soon, whether wait list will be made like clerk-safalta
SBI PO 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती के लिए प्रीलिम्नरी परीक्षा का आयोजन 17, 18, 19 और 20 दिसंबर 2022 के बीच किया जाना है। नोटिफिकेशन के अनुसार इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड नवंबर के पहले या दूसरे हफ्ते में जारी किए जाने थे। ऐसे में यह उम्मीद की जा रही है कि अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। SBI पीओ भर्ती 2022 के जरिये 1600 पदों को भरा जाना है और इसके लिए अभ्यर्थियों से 22 सितंबर 2022 से 12 अक्तूबर के बीच आवेदन मांगे गए थे। अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो बचे हुए समय में इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम की SBI PO E Book : Download Now की सहायता ले सकते हैं और इसकी कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
एसबीआई पीओ सिलेबस 
एसबीआई पीओ सैलरी 
एसबीआई पीओ मॉक टेस्ट 
एसबीआई पीओ पिछले प्रश्न पत्र 

SBI क्लर्क भर्ती में वेट लिस्ट भी होगी तैयार :

SBI में PO के 1600 पदों के साथ क्लर्क के 5008 पदों पर भर्ती के लिए भी चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। SBI इस भर्ती में 5008 सीटों के लिए अभ्यर्थियों का चयन करने के बाद अधिकतम 50 फीसदी सीटों के लिए वेट लिस्ट भी तैयार कर सकती है। इस वेट लिस्ट की वैलिडिटी एक साल तक की होगी और इस दौरान अगर पहले से चयनित अभ्यर्थियों में से कोई भी अभ्यर्थी किसी कारण से नौकरी छोड़ता है तो वेट लिस्ट के अभ्यर्थियों को उस पद के लिए चयनित किया जा सकता है। यह वेट लिस्ट कैटेगरी वाइज और स्टेट वाइज रिक्तियों की संख्या के अनुपात में तैयार की जाएगी।

विज्ञापन

क्या पीओ भर्ती में भी वेट लिस्ट होगी तैयार :

SBI में पीओ के पदों पर निकली भर्ती के लिए 1600 अभ्यर्थियों के चयन के साथ अन्य की वेट लिस्ट तैयार होगी या नहीं, इस संबंध में कोई भी जानकारी नोटिफिकेशन में नहीं दी गई है। ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस भर्ती में अभ्यर्थियों की वेट लिस्ट तैयार नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है चयन प्रक्रिया :

इसके लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले प्रीलिम्नरी टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। इसमें अभ्यर्थियों से 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद दूसरे चरण में अभ्यर्थियों को मेंस में हिस्सा लेना होगा। इसमें अभ्यर्थियों से 200 मार्क्स के 155 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। साथ ही अभ्यर्थियों को इसमें डिस्क्रिप्टिव पेपर में भी हिस्सा लेना होगा और यह पेपर 50 अंकों का होगा। इस हिसाब से देखा जाए तो मेंस में अभ्यर्थियों से कुल 250 मार्क्स के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद तीसरे चरण में अभ्यर्थियों को 20 अंकों के ग्रुप एक्सरसाइज और 30 अंकों के इंटरव्यू में हिस्सा लेना होगा।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय SBI क्लर्क, SBI पीओ, SSC CGL, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो फिर देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed