फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI PO 2022: Admit card of such candidates will b rejected, so many candidates will selected for Mains-safalta

SBI PO 2022 : ऐसे अभ्यर्थियों का रिजेक्ट हो जाएगा एडमिट कार्ड, मेंस परीक्षा के लिए चुने जाएंगे इतने अभ्यर्थी

Thu, 17 Nov 2022 12:07 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Thu, 17 Nov 2022 12:07 PM IST
सार

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 1600 प्रोबेशनरी अधिकारियों के रिक्त पदों पर दिसम्बर में प्रीलिम्स परीक्षा का आय़ोजन करेगा। जिसके एडमिट कार्ड परीक्षा से एक हफ्ते पहले ही जारी कर दिए जाएंगे। इस परीक्षा में 10 लाख से करीब उम्मीदवार देश भर से हिस्सा ले सकते हैं। 

विज्ञापन
SBI PO 2022: Admit card of such candidates will b rejected, so many candidates will selected for Mains-safalta
एसबीआई पीओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत की सबसे बड़ी व पुरानी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी बनने के इच्छुक उम्मीदवार इस समय प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के लिए आयोजित होने जा रही परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन हो सकता है कुछ अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड रिजेक्ट हो जाए। दरअसल बैंक का नियम है कि अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन के समय अपलोड किया गया फोटोग्रॉफ, सिग्नेचर, लेफ्ट हैंड थंब इंप्रेशन और हस्त लिखित घोषणा पत्र बिल्कुल स्पष्ट दिखना चाहिए। धुंधले दिख रहे या नहीं दिख रहे दस्तावेजों के उम्मीदवार का बैंक एडमिट कार्ड जारी नहीं करेगा। एसबीआई इस वर्ष प्रोबेशनरी ऑफिसर के 1600 पदों पर भर्ती के लिए 17 से 20 दिसम्बर 2022 के बीच प्रीलिम्स परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। एसबीआई पीओ परीक्षा के लिए हर वर्ष तकरीबन 10 लाख अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। इस वर्ष भी 10 लाख के आस पास आवेदन आने की संभावना है। इसलिए यह परीक्षा कड़ी प्रतिस्पर्धात्मक होती है। अगर आप भी एसबीआई पीओ के लिए तैयारी कर रहे हैं। तो सफलता द्वारा शुरू किए गए SBI PO Prelims - Mains Batch : Join Now की मदद ले सकते हैं। बीते वर्षों में इस कोर्स को लेकर हजारों छात्रों ने SBI PO परीक्षा में सफलता हासिल की है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
एसबीआई पीओ ईबुक्स 
एसबीआई पीओ मॉक टेस्ट 
एसबीआई पीओ पिछले प्रश्न पत्र 

ऐसे होगी प्रीलिम्स परीक्षा 

SBI पीओ की प्रीलिम्नरी परीक्षा में अभ्यर्थियों से इंग्लिश लैंग्वेज से 30, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 35 और रीजनिंग एबिलिटी से 35 प्रश्न पूछे जाने हैं और इन तीनों विषयों को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 20-20 मिनट का समय मिलेगा। यानी अभ्यर्थियों को 20 मिनट के भीतर एक सेक्शन के प्रश्नों को हल करना होगा। इस परीक्षा के प्रश्नों की संख्या और पूर्णांक 100 होगा। अभ्यर्थियों को प्रीलिम्स परीक्षा देने के लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा। 

विज्ञापन

दूसरे व तीसरे चरण के मार्क्स से बनेगी मेरिट लिस्ट 

प्रीलिम्स, मेन्स परीक्षा और साइको मेट्रिक टेस्ट के जरिए एसबीआई पीओ पद पर उम्मीदवार का चयन किया जाएगा। हालांकि प्रीलिम्स परीक्षा सिर्फ क्वालीफाइंग नेचर की होगी। कुल पदों की संख्या के 10 गुना उम्मीदवारों का मेन्स परीक्षा के लिए चयन किया जाएगा। इस वर्ष पदों की संख्या 1600 है तो 16000 उम्मीदवार एसबीआई मेन्स परीक्षा के लिए क्वालीफाई करेंगे। इस भर्ती में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को मेन्स परीक्षा की अच्छी तैयारी करनी चाहिए ताकि साइकोमेट्रिक टेस्ट के लिए उनका चयन किया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉटकॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय SBI क्लर्क, SBI पीओ, SSC CGL, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed