फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI PO 2022: 20 percent less posts than last year, know how the selection will be done-safalta

SBI PO 2022 : बीते वर्ष की तुलना में 20 फीसद कम हैं पद, जानें कैसे होगा सिलेक्शन

Fri, 04 Nov 2022 06:47 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Fri, 04 Nov 2022 06:47 PM IST
सार

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में पीओ के 1600 पदों पर भर्ती के लिए प्रीलिमिनरी परीक्षा दिसंबर महीने में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 22 सितंबर से 12 अक्तूबर के बीच आवेदन मांगे गए थे।

विज्ञापन
SBI PO 2022: 20 percent less posts than last year, know how the selection will be done-safalta
एसबीआई पीओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को समाप्त हुए काफी समय बीत चुका है। SBI अब इसके लिए जल्द ही प्रीलिम्नरी परीक्षा का आयोजन करेगा। दरअसल नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए प्रीलिम्नरी परीक्षा का आयोजन अगले माह की 17, 18, 19 और 20 तारीख को किया जाना है। गौरतलब है कि SBI ने PO के 1600 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 22 सितंबर 2022 से 12 अक्तूबर के बीच आवेदन मांगे थे। इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड अगले कुछ दिनों में कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड से जुड़ी अपडेट्स के लिए SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो बचे हुए समय में इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए खास SBI PO Batch 2022: Join Now की सहायता ले सकते हैं और इसकी कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
एसबीआई पीओ ईबुक्स 
एसबीआई पीओ मॉक टेस्ट 
एसबीआई पीओ सिलेबस 

पिछले साल की तुलना में 20 फीसदी कम हैं रिक्तियां :

SBI ने इस बार PO भर्ती के जरिए अभ्यर्थियों को काफी निराश किया है। दरसअल इस भर्ती के जरिए पीओ के 1600 रेगुलर पदों पर ही भर्ती की जाएगी। वहीं SBI ने पीओ भर्ती 2021 के जरिये 2000 और पीओ भर्ती 2020 के जरिए भी 2000 पदों पर भर्ती की गई थी। जबकि इसकी वर्तमान भर्ती में रिक्तियों को संख्या घटकर 1600 कर दी गई है। इस हिसाब से देखा जाए तो रिक्तियों की संख्या पिछली भर्ती की तुलना में 20 फीसदी तक कम हो गई हैं। 

विज्ञापन

इसमें कैसे हो सकते हैं पास :

SBI में पीओ के इन 1600 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए प्रीलिम्नरी (प्रीलिम्स) परीक्षा के आयोजन में अब बेहद ही कम दिनों का समय बचा है, इसलिए आप सिलेबस को देखते हुए एक रोडमैप तैयार करें और उसी हिसाब से नियमित तौरपर पढ़ाई करें। प्रीलिम्स में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि उन्हें प्रत्येक विषय के लिए 20 मिनट का समय मिलेगा। इसलिए आप तय समय के भीतर प्रश्नों को हल करने का प्रयास करें। वहीं प्रैक्टिस टेस्ट के लिए आप सफलता डॉट कॉम या किसी अन्य ऑनलाइन वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करें और सप्ताह में कम से कम एक मॉक टेस्ट और वीकेंड के दौरान तीन प्रैक्टिस टेस्ट बनाएं। आपको एक मॉक टेस्ट बनाने में कितना समय लग रहा है इस पर ध्यान रखें और अपने स्पीड को बढ़ाने की कोशिश करें। इसके अलावा आप बैंकिंग क्षेत्र के एक्सपर्ट शिक्षकों के मार्गदर्शन में सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए खास बैच SBI PO Batch 2022 से जुड़ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय SBI क्लर्क, SBI पीओ, UPSSSC लेखपाल, CTET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed