फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI Job Vacancy 2022 for Retired Staff Apply Now for 641 Posts at sbi.co.in Check How to Apply

SBI Jobs 2022: एसबीआई में निकली रिटायर्ड अफसरों की भर्ती, 41 हजार रुपये तक होगी सैलरी

Thu, 19 May 2022 07:15 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 19 May 2022 07:15 PM IST
सार

SBI Retired Staff Recruitment 2022: भारतीय स्टेट बैंक ने एसबीआई से सेवानिवृत्त अधिकारियों, पूर्व एसोसिएट्स (ई-एबीएस) और अन्य पीएसबी कर्मचारियों से अनुबंध के आधार पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। 
 

विज्ञापन
SBI Job Vacancy 2022 for Retired Staff Apply Now for 641 Posts at sbi.co.in Check How to Apply
एसबीआई में नौकरी का मौका - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SBI Retired Staff Recruitment 2022: एसबीआई यानी भारतीय स्टेट बैंक की ओर से भर्ती शुरू की गई है। इस भर्ती में रिटायर्ड यानी सेवानिवृत्त अधिकारियों को मौका मिलेगा, साथ ही वेतन भी शानदार होगा। भारतीय स्टेट बैंक ने एसबीआई से सेवानिवृत्त अधिकारियों, पूर्व एसोसिएट्स (ई-एबीएस) और अन्य पीएसबी कर्मचारियों से अनुबंध के आधार पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। 

विज्ञापन


जो उम्मीदवार भर्ती अभियान के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/web/careers पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एसबीआई का लक्ष्य संगठन में चैनल मैनेजर फैसिलिटेटर, चैनल मैनेजर सुपरवाइजर और सपोर्ट ऑफिसर के 641 पदों को भरना है। आवेदक उम्मीवारों का चयन दस्तावेजों की स्क्रीनिंग और वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर होगा। 

विज्ञापन

SBI Vacancy 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभ तिथि - 18 मई, 2022
  • ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि - 07 जून, 2022 (रात 11.59 बजे तक)

 

SBI भर्ती 2022 रिक्तियों का विवरण

पोस्ट - चैनल मैनेजर फैसिलिटेटर - एनी टाइम चैनल (CMF-AC)

  • रिक्तियों की संख्या: 503 पद
  • वेतनमान: 36,000/- प्रति माह


पोस्ट - चैनल मैनेजर सुपरवाइजर - एनी टाइम  चैनल (CMS-AC)

  • रिक्तियों की संख्या: 130 पद
  • वेतनमान: 41,000/- रुपये प्रति माह


पोस्ट - सपोर्ट ऑफिसर- एनी टाइम चैनल (SO-AC)

  • रिक्तियों की संख्या: 08 पद
  • वेतनमान: 41,000/- रुपये प्रति माह

 

विज्ञापन

एसबीआई सेवानिवृत्त कर्मचारी भर्ती 2022 पात्रता मानदंड

एक्सपीरियंस और स्किल्स के तहत उम्मीदवारों को एटीएम संचालन में कार्य अनुभव रखने वाले सेवानिवृत्त कर्मी होने चाहिए और उन्हें वरीयता दी जाएगी। सेवानिवृत्त कर्मचारी के पास स्मार्ट मोबाइल फोन और पीसी/ मोबाइल एप/ लैपटॉप के माध्यम से या आवश्यकता के अनुसार निगरानी के लिए कौशल/ योग्यता और क्षमता होनी चाहिए। आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 18 मई, 2022 तक 60 से 63 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
 

एसबीआई भर्ती 2022 आवेदन एवं चयन प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवार sbi.co.in पर जाकर 18 मई से 07 जून, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नियमित पद के लिए उम्मीदवारों का चयन पद और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार पर आधारित होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed